Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व दिग्गज मोहिंदर अमरनाथ ने बतायी वो वजह जिससे कुलदीप यादव ले रहे हैं इतने विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों क्रिकेट जगत पर छाए हुए हैं। कुलदीप यादव ने जिस तरह से यूके के दौरे की शुरूआत की है उसकी धमक अब क्रिकेट जगत के हर कोने में सुनाई दे रही है। इंग्लैंड के एक बहुत मुश्किल दौरे के लिए गई भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने जबरदस्त अंदाज में शुरूआत की।

इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप का कमाल

यूके दौरे की शुरूआत आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के साथ हुई। इस टी-20 सीरीज में कुलदीप यादव ने दोनों मैचों में 7 विकेट अपने नाम कर इंग्लैंड को चेतावनी दे डाली थी। इसी फॉर्म के साथ कुलदीप जब इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को शुरू हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में खेलने उतरे तो चेतावनी साफ तौर पर नजर आयी है कुलदीप ने इंग्लिश बल्लेबाजों को अपने पंजे से घायल कर दिया।

मोहिंदर अमरनाथ ने की कुलदीप यादव की तारीफ

कुलदीप यादव के इस प्रदर्शन के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। कुलदीप यादव ने अब तक पिछले तीन टी-20 मैचों में 12 विकेट हासिल कर लिए हैं। कुलदीप के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ भी मुरिद हो गए हैं। मोहिंदर अमरनाथ ने कुलदीप यादव को विकेटो का भूखा गेंदबाज करार दिया।

 

कुलदीप में है जबरदस्त विकेट की भूख

मोहिंदर अमरनाथ ने अपने कॉलम में लिखा कि “भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शुरूआत की है। हम निश्चित तौर पर टी-20 फॉर्मेट में विश्व की सबसे सर्वश्रेष्ठ टीमों में से हैं और बहुत अनुभवी हैं। लेकिन आपको विदेशों में पहली अच्छी जीत के बाद विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखने की जरूरत है। ये बहुत ही भरोसेमंद जीत है। टीम के लिए ये सिर्फ ताकत का काम करेगी। कुलदीप यादव ने इस स्टेज पर 5-24 का स्पेल किया। ये मेरे लिए आश्चर्य नहीं है जो उन्होंने किया। वो एक शानदार गेंदबाज हैं वो अभी युवा हैं लेकिन उनको इस फॉर्मेट में सही टेपरामेंट के लिए कुछ सालों तक खेलना होगा। मैं जानता हूं कि वो हमेशा विकेट के लिए जाते हैं। वो वाइड नहीं करते हैं और ना ही बल्लेबाजों से दूर जाते हैं। यही एक किसी भी तरह के फॉर्मेट में खेलने का सबसे अच्छा तरीका है और वो इसी कारण से विकेट ले रहे हैं।”

इंग्लैंड के बल्लेबाज कुलदीप की गेंद का नहीं लगा सके अनुमान

“इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इसका कोई आइडिया नहीं है।उन्होंने कभी चाइनामैन गेंदबाज को नहीं खेला है। और उनको पढ़ भी नहीं पाए हैं। इसके अलावा उनकी मानसिकता यही है कि जाओ और गेंदबाजी पर अटैक करो, जैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। उनको शायद याद रखना होगा कि ये भारतीय टीम है कोई दूसरी विरोधी टीम नहीं है। इंग्लैंड पेस के खिलाफ बहुत अच्छी है लेकिन उन्होंने ये खुलासा कर दिया कि वो कुलदीप को सही से नहीं पढ़ रहे हैं। बटलर अकेले रहे जो पढ़ सके और दूसरो तो अनुमान ही लगाते रह गए। उनको कुलदीप को खेलने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि वो इनको स्लोग करने की कोशिश नहीं करे क्योंकि कुलदीप चहल की तुलना में तेज डालते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पूर्व दिग्गज मोहिंदर अमरनाथ ने बतायी वो वजह जिससे कुलदीप यादव ले रहे हैं इतने विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.