8 अगस्त से 16 सितंबर के बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग खेला जाना है. जिसमे कुल 34 टी-20 मैच होंगे. कैरेबियन प्रीमियर लीग भी आईपीएल की ही तर्ज में खेला जाता है और इसमें भी दुनियाभर के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते है. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें आपस में टकराएगी.
इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन टीम बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान की मालिकाना हक वाली टीम त्रिनिबागो नाईट राइडर्स है और अब इसी बीच शाहरुख खान की इसी टीम को लेकर एक बहुत बड़ी खर आ रही है.
त्रिनिबागो नाईट राइडर्स ने फवाद अहमद को जोड़ा अपनी टीम में

आपकों बता दें, कि त्रिनिबागो नाईट राइडर्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी फवाद अहमद को अपनी टीम में जोड़ा है. फवाद अहमद एक लेग स्पिनर है जो बिग बैश में भी सिडनी थंडर की टीम के लिए खेलते हुए नजर आते है.
फवाद अहमद को पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान की जगह त्रिनिबागो नाईट राइडर्स टीम ने शामिल किया है. पिछले सीजन शादाब खान ने नाईट राइडर्स के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. शाहरुख़ खान की मालिकाना हक वाली टीम त्रिनिबागो नाईट राइडर्स ड्वेन ब्रावो के हाथ में है.
टीम में फवाद का करते है स्वागत

अहमद को टीम में शामिल किये जाने पर टीम के निदेशक वेंकी मैसूर ने कहा,
“हमारे लिए इस साल के टूर्नामेंट में शदाब खान नहीं खेले पाएंगे और इसके लिए हम काफी निराश भी है, लेकिन शादाब की जगह हमने फवाद अहमद को टीम में शामिल किया है. वह एक स्पिन गेंदबाज के रूप में हमारी टीम को मैच जीताने की काबिलियत रखता है. हमें यकीन है, कि वह 2018 सत्र में हमारी नाईट राइडर्स टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे. हम उनका टीम में स्वागत करते है.”
खेल चुके है ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 वनडे मैच
फवाद अहमद ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2013 में अपना डेब्यू कर चुके है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 3 विकेट हासिल किये है. वही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 टी-20 मैच भी खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 8.50 की इकॉनामी रेट से 3 विकेट हासिल किये है.
The post शाहरुख़ की टीम नाईट राइडर्स ने अगला सीजन जीतने के लिए इस खिलाड़ी को किया अपनी टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.