लंदन। जो रुट (113) की शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 86 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड को पहले मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
जो रुट के करियर के 12वें वनडे शतक की मदद से इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन का बड़ा स्कोर बनाया।इसके जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 236 रन पर ही ढेर हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया के हाथ से इस सीरीज में नंबर वन बनने का मौका निकल गया।
भारतीय टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी भी नहीं खेल सका। शिखर धवन ने 36, कप्तान विराट कोहली ने 45, सुरेश रैना ने 46, महेंद्र सिंह धोनी ने 37 और हार्दिक पांड्या ने 21 रन का योगदान दिया। अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद इनमें से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
भारत को मिली नई उड़न परी, विश्व स्तर पर स्वर्ण जीत हिमा दास ने रचा इतिहास
धोनी ने इस मैच में विकेट के पीछे 300 कैच और 10 हजार रन पूरे करने की दोहरी उपलब्ध हासिल की। इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज लियाम प्लंकेट रहे। जिन्होंने 46 रन पर चार विकेट हासिल किए। जबकि डेविड विली और आदिल राशिद भी दो-दो विकेट प्राप्त करने में सफल रहे।
इससे पहले इंग्लैंड के जो रूट ने अपने वनडे करियर का 12वां शतक लगाया। जिसकी बदौलत मेजबान टीम 300 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। रूट ने अपनी पारी में 116 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने आठ चौके तथा एक छक्का लगाया।
भारत को 16 साल पहले नेटवेस्ट ट्रॉफी जिताने वाले इस बल्लेबाज ने लिया संन्यास
इंग्लैंड की ओर से कप्तान इयोन मोर्गन ने 53, डेविड विली ने 50, ओपनर जेसन रॉय ने 40 और जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन का योगदान दिया।भारत की ओर से पहले मैच के मैन ऑफ द मैच चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 68 रन पर तीन विकेट हासिल किए। उमेश यादव, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।