Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन दो दिग्गज क्रिकेटरों ने एक या दो नहीं, बल्कि तीन शादियां की

शादी एक पवित्र रिश्ता होता है। कहा जाता है कि अगर किसी की  शादी एक बार हो गई तो वह सात जन्मों एक-दूजे के हो जाते हैं। इसके बावजूद आजकल देखा जाता है लोगों कई शादियां कर लेते हैं। इस मामले में क्रिकेटर भी पिछले नहीं हैं। कई ने दो शादियां की है तो कई ने आगे बढ़कर तीन शादियां भी कर ली है। दो शादी करने वालों में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन, पाकिस्तान के वसीम अकरम, ग्लेन, दिनेश कार्तिक जैसे बड़े क्रिकेटर शामिल हैं।

आईये अब 3 शादी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या क्रिकेट के सबसे खिलाड़ियों में की जाती है। क्रिकेट कंट्री में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ने तीन शादियां की और तीनों ही पत्नियां एयर होस्टेस थी। इनकी पहली पत्नी का नाम सुमुधू करुनानायाके था। इनकी शादी 1998 में हुई थी लेकिन एक साल के अंदर ही इनका तलाक हो गया। जिसके बाद इस ऑलराउंडर ने दूसरी शादी की जिसका नाम सांद्रा डी सिल्वा है, ये भी पहले श्रीलंकन एयरलाइन्स में एयर होस्टेस थी।

सांद्रा से इनके तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लडकियां और एक लड़का भी हैं। इनका नाम सविन्दी, यालिंदी ,और रेणुका है। रेणुका भी क्रिकेट बनने की तैयारी कर रहे हैं और इनका वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साल 2012 में सांद्रा और जयसूर्या का तलाक हो गया। क्रिकेट कंट्री के अनुसार इसके बाद जयसूर्या ने तीसरी शादी की और उनकी यह पत्नी भी एयर हॉस्टेस हैं।

इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हाल ही में चुनाव में जीत दर्ज करने वाले इमरान खान ने भी तीन शादियां की है। इमरान ने पहली शादी 1995 में फिल्म प्रोडूसर जेमाइमा गोल्डस्मिथ से की थी। उस समय इमरान की उम्र 43 साल थी जबकि जेमाइमा की 21 साल। लगभग 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद जून 2004 दोनों ने तलाक ले लिया। इसके करीब 10 साल बाद इमरान खान ने पत्रकार रेहम खान से शादी की और उसी साल दोनों का तलाक भी हो गया।

इसके बाद 2018 की शुरुआत में में बुशरा मानेक से उनकी शादी की अफवाहें उड़ी लेकिन वह इस बात को नकारते रहे। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने शादी की बात स्वीकार कर ली।

The post इन दो दिग्गज क्रिकेटरों ने एक या दो नहीं, बल्कि तीन शादियां की appeared first on SportzWiki Hindi.