Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली की कप्तानी में भारत से डरता था पाकिस्तान, अख्तर ने बधाई देते हुए ये क्या लिखा

प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर दादा को दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं. टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी भी गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

 

साथ ही अन्य देश के क्रिकेटर भी दादा को अनोखें अंदाज में जन्मदिन की बधाइयाँ दे रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दादा को शानदार ढंग से बधाई दी है. साथ ही यह स्वीकार किया है कि दादा की कप्तानी में भारत हमेशा पाकिस्तान पर हावी रहा.

शोएब अख्तर ने गांगुली को बधाई देते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि

“भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण क्रिकेटर और इतिहास के शानदार कप्तान सौरव गांगुली, जिन्होंने भारत को विश्व में कहीं भी, यहां तक की पाकिस्तान के खिलाफ भी जीतना सिखाया. उस इंसान को जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं. सौरव गांगुली”

सौरव गांगुली को बर्थडे विश करते हुए बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के हवाले से लिखा- “ऑफ साइड में, पहले भगवान और फिर सौरव गांगुली हैं”

वीरेंदर सहवाग ने दादा के छक्के से लेकर उनकी गेंदबाजी तक पर मजेदार कॉमेंट किया है. साथ ही ‘टीशर्ट उतार’ जश्न को भी याद किया.

भारतीय पारी की साथ शुरुआत करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी दादा को अनोखे अंदाज में विश किया. सचिन ने इस मौके पर बांग्ला भाषा में ट्वीट किया.

सचिन ने ट्वीट में बांग्ला में जो लिखा है उसका मतलब है कि ‘दादा आपके जन्मदिन पर आपकी जिदंगी में प्यार और खूशियां आएं. साथ ही आपका अगला साल भी दादागिरी से भरा हो.’

आपको बता दें कि गांगुली ने साल 1992 से 2007 के बीच 311 वनडे मैच खेले। वनडे में दादा ने 11000 से ज्यादा रन बनाए और 22 सेंचुरी मारीं।

दूसरी ओर गांगुली ने अपने करियर में 113 टेस्ट मैच खेले। इनमें दादा ने 16 सेंचुरी के साथ सात हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

The post गांगुली की कप्तानी में भारत से डरता था पाकिस्तान, अख्तर ने बधाई देते हुए ये क्या लिखा appeared first on SportzWiki Hindi.