Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंकाई ओपनर दानुष्का पर दोस्त की वजह से छह मैचों का प्रतिबंध

कोलंबो
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलका को खिलाड़ियों के लिए आचार संहिता के उल्लंघन मामले में छह मैचों का प्रतिबंध लगाया है. पुलिस गुणाथिलका के होटल के कमरे में नॉर्वे की महिला के साथ कथित बलात्कार के आरोपों की जांच कर रही है. 27 साल के गुणाथिलका से पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ की थी. उनके दोस्त संदीप जूड सेलिहा पर टीम होटल के कमरे में नॉर्वे की दो महिलाओं में से एक के साथ बलात्कार करने का आरोप है.

पुलिस ने कहा कि गुणाथिलका पर आरोप नहीं लगाए गए हैं, लेकिन क्रिकेट बोर्ड की सुनवाई में उन्हें टीम अनुशासन और अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. कहा जा रहा है कि यह घटना श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका पर टेस्ट मैच में जीत से कुछ देर पहले घटी थी. एसएलसी के नियमों के अनुसार मैचों के दौरान खिलाड़ियों को होटल के अपने कमरे में रहना होगा और वे किसी मेहमान को नहीं बुला सकते हैं. बोर्ड ने बयान में कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों की आचार संहिता और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए दानुष्का गुणाथिलका को छह अंतरराष्ट्रीय मैचों से निलंबित करने का फैसला किया है.’

गुणाथिलका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच एकदिवसीय और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें अनुशासनात्मक सुनवाई लंबित होने के कारण पहले ही श्रीलंका की वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था.