Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने कुलदीप, बनाए कई रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का टी-20 का शानदार प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुई तीन मैचों की वनडे शृंखला के पहले मैच में भी जारी रहा।

कुलदीप और रोहित का तूफान, भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

पहले मैच में ही यादव ने इंग्लैंड पर कहर बरपाते हुए उसके छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी कातिलाना गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड टीम 49.5 ओवर में 268 रन पर ऑल आउट हो गई। यादव ने 25 रन पर छह विकेट हासिल किया। यादव ने जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जॉस बटलर और डेविड विली को पवेलियन की राह दिखाई।

यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में चार विकेट हासिल किए थे। इस प्रदर्शन की मदद से उन्होंने अपने नाम कई रिकॉडॅ दर्ज करवा लिए हैं।

रियल मैड्रिड की ओर से रोनाल्डो ने साबित की है अपनी बादशाहत, गवाह हैं ये आंकड़ें

वह एक दिवसीय क्रिकेट के एक मैच मेंं 6 विकेट हासिल करने वाले विश्व के पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर गेंदबाज बन गए हैं। इस इससे पहले एक रिस्ट स्पिनर के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेनेका विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रैड हॉग के नाम था। उन्होंने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।

यह एक दिवसीय क्रिकेट में किसी भी बाएं हाथ के स्पिनर का भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी।

फाइनल में पहुंच क्रोएशिया ने रच दिया ये इतिहास, मैच में बने ये रिकॉर्ड

यहीं नहीं भारत के चाइनामैच गेंदबाज कुलदीप यादव द्वारा इस मैच किया गया प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ उसी की धरती पर एक दिवसीय क्रिकेट में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं।

कुलदीप यादव की (25 रन पर छह विकेट) की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की मदद से भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान इंग्लैंड टीम को टीम 49.5 ओवर में 268 रन पर ऑल आउट कर दिया।

इसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा (नाबाद 137) और विराट कोहली (75) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने 40.1 ओवर में दो विकेट पर 269 रन बनाकर जीत हासिल की। आठ विकेट की इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

रोहित और कप्तान विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 25.1 ओवर में 167 रन की साझेदारी की। रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 114 गेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने 15 चौकों और चार छक्के लगाए।