खेल डेस्क। जब मेजबान इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो वह अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करवा लेगी जो कम से कम दस साल से पहले तो किसी भी टीम से टूटने वाला नहीं होगा।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कोहली हासिल कर सकते हैं ये तीन बड़ी उपलब्धियां
जी हां, इंग्लैंड एक अगस्त से बर्मिंघम शुरू होने वाले मैच में मैदान पर उतरने के साथ ही एक हजार टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को पहले वनडे में हराया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1877 में पहला टेस्ट मैच खेलने वाली इंग्लैंड टीम ने अभी तक 999 टेस्ट मैच खेल लिए हैं। इस मामले में बाकी की टीमें उनसे काफी पीछे हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया टीम अभी तक 812 टेस्ट मैच ही खेल सकी है।
केवल एक रन से यह विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई भारतीय सलामी बल्लेबाज मंधाना
इस मामले में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज (535), चौथे स्थान पर भारत (522) और पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका (427) है। इसके बाद न्यूजीलैंड (426), पाकिस्तान (415), श्रीलंका (274), बांग्लादेश (108), जिम्बाब्वे (105), आईसीसी विश्व एकादश (1), अफगानिस्तान (1) और आयरलैंड (1) का नम्बर आता है।
विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अब बना दिया ये रिकॉर्ड
भले ही इंग्लैंड एक हजार टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम बनने वाली हो, लेकिन अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में जीत की बात की जाए तो इस मामले में ऑस्ट्रेलिया टीम उससे आगे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट के इस सबसे बड़ेे फॉर्मेट के 383 मैचों में जीत दर्ज की जबकि लगभग एक हजार मैच खेलने के बावजूद इंग्लैंड केवल 357 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। इंग्लैंड को अपने टेस्ट करियर के 357 मैच में जीत और 297 मैचों मे हार मिली जबकि 345 मैच ड्रॉ रहे हैं।