Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम में जगह दिलाने के बदले कॉलगर्ल की मांग की खबर सामने आने पर मोहम्मद कैफ और आरपी सिंह ने की ये मांग

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन बड़े विवाद में फंसता नजर आ रहा है। हाल ही में एक न्यूज़ चैनल पर दिखाई गयी खबर के मुताबिक यूपी का पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अकरम सैफी पर कई बड़े आरोप लगे हैं। आपको बताते चलें कि अकरम सैफी आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला का एक्‍जीक्‍यूटिव असिस्‍टेंट भी है।

यूपी के क्रिकेटर ने लगाए हैं आरोप

यूपी के एक क्रिकेटर ने आरोप लगाया है कि अकरम सैफी ने उत्तर प्रदेश की टीम में जगह दिलाने के बदले कॉलगर्ल की मांग की थी। इसके साथ ही वह ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों को कम ऐज ग्रुप के मैचों में खेलने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट भी बनवाकर देता है। क्रिकेटर का नाम राहुल शर्मा है। इसको लेकर एक फोन रिकॉर्डिंग भी सामने आई है जिसमें राहुल और सैफ के बीच हुई बात है।

मोहम्मद कैफ और आरपी सिंह ने किया ट्वीट

हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर राजीव शुक्ला से इस मामले में न्याय की मांग की है। कैफ ने लिखा

“यूपी क्रिकेट में आ रही भ्रष्टाचार की खबर सुनकर शॉक हूँ। भ्रष्ट एजेंट की वजह से युवा प्रतिभाएं बर्बाद हो रही हैं। उम्मीद करता हूँ की राजीव शुक्ला जी सही जाँच करवाकर युवाओं को न्याय दिलवाएंगे और यूपी क्रिकेट फिर से सही राह पर लौटेगी। मैं उन सभी लोगों के साथ खड़ा हूं, जिनका शोषण किया गया है।” 

उनके अलावा तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी ट्वीट कर निष्पक्ष जाँच और न्याय की मांग की है।

अकरम ने दी है सफाई 

मामला सामने आने के बाद अकरम ने सफाई दी है कि उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उसने आगे कहा कि अगर लड़के के  आरोप सही होते तो वह यूपी के लिए क्रिकेट खेल चुका होता। अकरम को उम्मीद है कि सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।

The post टीम में जगह दिलाने के बदले कॉलगर्ल की मांग की खबर सामने आने पर मोहम्मद कैफ और आरपी सिंह ने की ये मांग appeared first on SportzWiki Hindi.