Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फर्जी डिग्री मामले में हरमनप्रीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा मैंने पास किये है सभी एग्जाम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर की पंजाब पुलिस ने अपनी जाँच में फर्जी डिग्री पाए जाने के बाद डीएसपी के पद से हटा दिया था. जबकि इसके बाद उन्हें कांस्टेबल रैंक की जॉब ऑफर की गयी. हालांकि इसी बीच हरमनप्रीत कौर ने अपने एक इन्टरव्यू के दौरान डिग्री को सही बताया है. उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी में किसी प्रकार की गलती हो सकती है. पूर्ण रूप से पढ़ाई करने के बाद ही डिग्री हासिल की है.

ये कहा हरमनप्रीत कौर ने 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इन्टरव्यू के दौरान हरमनप्रीत कौर ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी के बारे में कहा

”मुझे जॉब देने के लिए मैं अपने डिपार्टमेंट का सम्मान करती हूं. यही कारण है कि मैं चुप रही. जो भी मेरे सामने अच्छा या बुरा आ रहा है, उसे मेरा डिपार्टमेंट समझेगा. इसीलिए मैंने कुछ नही बोला. नही तो मैंने पहले ही दिन इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस को बुलाया होता. मेरी डिग्री फर्जी नही है. आठ साल पहले मैंने 12वीं के बाद ग्रेजुएशन पूरी की थी. मुझे नही पता मेरे डिपार्टमेंट ने क्या नोटिस किया और क्या वेरिफिकेशन किया गया. यही बात मैंने अपने डिपार्टमेंट को भी बतायी है, लेकिन मुझे नही पता कि मीडिया इस बात को क्यों नही समझ रहा.”

जब हरमनप्रीत से कहा गया कि पंजाब पुलिस ने फर्जी डिग्री की पुष्टि की है. इस पर उन्होंने कहा

”अगर आपके पास 10 दोस्त हैं, तो दुश्मन भी हैं. मुझे नही पता कितने लोग मेरी सफलता से खुश हैं. कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं, जो इससे असंतुष्ट हों. मुझे नही पता वह आज मुझे क्यों बदनाम कर रहे हैं. मैं सभी में अच्छा कर रही हूँ खासकर अपने देश के लिए. आज मेरे करियर पर प्रश्नचिन्ह है. ऐसा क्यों ?”

मेरठ यूनिवर्सिटी में एनरोलमेंट नंबर ना मिलने के बारे में हरमनप्रीत ने कहा

”यह प्रशासनिक गलती की वजह से भी हो सकता है. जब आप ग्रेजुएशन करते हो तो क्या अपने एनरोलमेंट नंबर के सत्यापन के लिए हेड ऑफिस जाते हो ? कोई ऐसा नही करता. बस यही मैंने भी किया. अगर मैं खेल रही हूँ तो जाहिर सी बात है मेरा पूरा ध्यान क्रिकेट पर होगा. इसीलिए मैं सिर्फ अपनी ग्रेजुएशन पूरी करना चाहती थी.”

The post फर्जी डिग्री मामले में हरमनप्रीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, कहा मैंने पास किये है सभी एग्जाम appeared first on SportzWiki Hindi.