Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने दी जेम्स एंडरसन को ये सलाह, गेंदबाजी पर ध्यान दो

स्‍पोर्टस डेस्‍क। भारत और इंग्‍लैंड के बीच चल रही श्रृंखला के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्ण ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को आडे हाथो लेते हुए मशवरा दे डाला। दरअसल इन दिनों भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन के मामले ने तूल पकड लिया हैं जिससे विराट के सभी फैंस इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालहीं में जेम्स एंडरसन के इस झूठ पर पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्ण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। भारत के पूर्व लेग स्पिनर शिवा ने एंडरसन को आडे हाथ लेते हुए कहा हैं की एंडरसन ने ये बयान बेहद बचकाना दिया हैं और ऐसा करने से ज्‍यादा उन्‍हें अपनी गेंदबाजी पर ध्‍यान केन्‍द्रित करना चाहिए।

हालहीं में कुछ मीडिया चैनलस और अखबरों को दिये इंटरव्‍यू में लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्ण उर्फ शिवा ने भारत के कप्‍तान विराट कोहली का साइड लेते हुए कहा हैं की एंडरसन ने ये बयान सोची-समझी चाल के तहत दिया हैं। इस बयान से शायद एंडसरन को लगता होगा कि इससे विराट का ध्‍यान खेल से हट जायेगा। शिवा ने बयान में कहा हैं की कप्‍तान पर हुये हमले से पूरी टीम प्रभावित होती हैं। इस इंटरव्‍यू में शिवा ने रवि शास्त्री की जमकर तारिफ की। शिवा ने उनकी तारिफ करते हुए कहा हैं की वे इंग्लैंड की इस प्‍लानिंग को सफल नही होने दें। शिवा ने इस इंटरव्‍यू में एंडरसन को खूद के प्रदर्शन पर ध्‍यान देने की सलाह भी दी हैं।

गौरतलब हैं की इंग्‍लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने के पहले विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कप्‍तान विराट कोहली पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्‍हें 'झूठा' कहा था। एंडरसन ने विराट के बारें में कहा था अगर उन्‍हें रन बनने पर कोई फर्क नही पडता तो वे झूठ बोलते हैं। दरअसल साल 2014 में खेली गई एक सीरीज में अपनी फॉर्म के संबंध में किये सवाल का जवाब कुछ इस तरह का दिया था की उन्‍हें बल्‍लेबाजी को लेकर कोई चिंता नही हैं वे बस खेल का आनंद लेना चाहते हैं।



Herald