वोर्सेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किए मुरली विजय इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट में बल्ले से अपना प्रभाव दिखाने में पूरी तरह से नाकाम रहे।
अपनी पहली अन्तरराष्ट्रीय पारी में शून्य पर आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर
इस मैच में वह दोनों पारियों में केवल आठ रन ही बना सके हैं। दूसरी पारी में तो वह खाता भी खोल सके। इस मैच में इंग्लैंड लॉयंस ने अपना दबदबा बना लिया है। इंग्लैंड लॉयंस के पहली पारी में 423 रन के जबाब में भारतीय ए टीम अपनी पहली पारी में केवल 197 रन ही बना सकी।
कप्तान विराट का बड़ा बयान, भारतीय टीम 2019 के वर्ल्ड कप के लिए तैयार नहीं
भारत-ए की पहली पारी में केवल पृथ्वी शॉ (62) और टेस्ट टीम में शामिल किए गए रिषभ पंत (58) ही अर्धशतकीय पारी खेल सके। जबकि भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने 49 का योगदान दिया।
भारत-ए की स्थित और खराब होती अगर रिषभ पंत और अजिंक्या रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी नहीं की होती। इंग्लैंड लॉयंस ने पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम पर 226 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद उसने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 194 रन पर घोषित कर भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 421 रन का विशाल लक्ष्य दिया।
वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित को नहीं मिली टेस्ट टीम में जगह
इस विशाल लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाजी का शीर्षक्रम चरमरागया है और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने तीन विकेट केवल 11 रन पर ही गंवा दिए थे। भारतीय टीम को अभी भी जीत के लिए 410 रन की आवश्यकता है जबकि उसके सात विकेट ही शेष हैं।
भारत की ओर से दूसरी पारी में टेस्ट बल्लेबाज मुरली विजय और अंडर-19 विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ खाता भी नहीं खोल पाए।
मैदान पर कदम रखने से पहले ही जुवेंटस ने वसूली रोनाल्डो के करार की आधी रकम