Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म 'संजू'

एंटरटेनमेंट डेस्क:बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म संजू इन दिनों बॉक्स आॅफिस पर कमाई के कई नए रिकॉर्ड बना रही है। रीलीज होने से पहले से अब तक इस फिल्म ने अपने नाम नए रिकॉर्ड बना लिए है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने 9 साल पूरानी फिल्म '3 ईडियट्स' की कमाई का भर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म '3 ईडियट्स' की 7वें दिन की कमाई 202.47 करने का रिकॉर्ड था वहीं रिकॉर्ड फिल्म 'संजू' ने बना लिया है।

इस फिल्म ने 7 दिन में 202.47 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। इस फिल्म ने अब तक 215 करोड़ रूपए का कारोबार किया है।यह फिल्म भारत में 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी और फिल्म पहले ही दिन सलमान खान की हालिया रिलीज़ 'रेस 3' को पीछे छोड़ते हुए इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई थी। अगर फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई की बात करें तो रिलीज़ होने के बाद फिल्म ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़, सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ की कमाई की है।

इस तरह फिल्म ने 7 दिनों में कुल 202.47 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के एक हफ्ते की कमाई के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है जिसने पहले हफ्ते में 197.54 करोड़ रूपये कमाए थे। इस फिल्म में न केवल रणबीर कपूर बल्कि विकी कौशल और परेश रावल के शानदार अभिनय की भी तारीफ की जा रही है। इस फिल्म में विकी कौशल, सोनम कपूर, दिया मिर्ज़ा, मनीषा कोइराला, परेश रावल, जिम सरभ और अनुष्का शर्मा भी प्रमुख भूमिका में है।



Herald