इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग ने क्रिकेट के खेल में बाधा भी उत्पन्न की है. हालांकि आर्थटन का मानना है कि आईपीएल से युवा खिलाड़ियों को अधिक विकल्प और मौके भी मुहैया कराए हैं.

आईपीएल से क्रिकेट के स्टार को नुकसान पहुंच रहा है. इस प्रकार की बातें माइकल आर्थटन ने कही. वे यहं पर किताब विमोचन में हिस्सा लेने पहुंचे थे.
लार्ड्स में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की किताब ‘ ए सेंचुरी इज नाट एनफ ’ के ब्रिटेन में हुए विमोचन के मौके पर आथर्टन ने यह बात कही.
क्रिकेट पर चर्चा के लिए आथर्टन के साथ उनके इंग्लैंड के साथी खिलाड़ी माइक गैटिंग और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा भी मौजूद थे.
टी-20 लीग की बढ़ती लोकप्रियता के बीच टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर आर्थटन ने कहा ,
‘‘ किसी भी अन्य उद्योग की तरह क्रिकेट में भी बाधा पहुंची है. आईपीएल बाधा पहुंचाने वाली प्रतियोगिता है जो खिलाड़ियों को विकल्प और मौके देता है. ’’
उन्होंने कहा ,
‘‘ अब भी यहां इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट को सराहा जाता है. भारत में मैदान भले ही खाली दिखें (टेस्ट मैचों के दौरान) लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि वे कहीं बड़े मैदान हैं. मैं भविष्य को लेकर आश्वस्त हूं. ’’
आर्थटन का मानना है कि नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह मुश्किल है कि वे पूरे दिन काम से दूर क्रिकेट के मैदान पर बिताएं. ऐसे में डे-नाइट टेस्ट मैच इस का एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

संगकारा ने जोर देकर कहा, “भविष्य में बचे रहने के लिए टेस्ट क्रिकेट को वित्तीय रूप से व्यावहारिक होना होगा. टेस्ट क्रिकेट के लिए अब भी बहुत प्यार है. लेकिन सभी चीजों में विकास होता है. हमें सिर्फ अपनी मानसिकता बदलनी होगी. ’’
गैटिंग ने कहा , ‘‘ यह दुखद है कि भारत में प्रशंसक टेस्ट मैच देखने उतनी संख्या में नहीं आते. लेकिन मेरा अब भी मानना है कि टेस्ट क्रिकेट के लिए जगह है. ’’
गांगुली ने इस दौरान 1996 में लार्ड्स पर आथर्टन की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू को भी याद किया.

लार्ड्स में 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद शर्ट उतारकर लहराने की गांगुली की छवि अब भी प्रशंसकों के जेहन में ताजा है, लेकिन जब इस लम्हें को याद करने के बारे में कहा गया तो पूर्व भारतीय कप्तान ने इसे खारिज करते हुए कहा कि “वह जुलाई का काफी गर्म दिन था.”
भारतीय टीम ही नहीं इस समय लगभग सभी टीमें विश्वकप की तैयारियों में जुटी हुई है, भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है.
The post माइकल आर्थटन ने आईपीएल को बंद करने की किया मांग तो संगकारा ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.