Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ये खिलाड़ी कर्नाटक प्रीमियर लीग में इस साल बिका सबसे महंगा, लेकिन इस वजह से कर दिया खेलने से इंकार

दीलीप ट्रॉफी में अभिमन्यू मिथुन का इंडिया रेड की टीम में चयन हो गया है. इसका मतलब साफ़ होगा कि यह कर्नाटक प्रीमियर लीग 2018 का हिस्सा नहीं होंगे. केपीएल में उनकी टीम शिवमोगा लायन को अब एक तेज गेंदबाज की  तलाश होगी जो उनकी भरपाई कर सके.

केपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी

मिथून केपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए है जो सबसे महंगे बिके है. शिवमोगा लायन ने उन्हें 8.3 लाख रुपये में खरीदा. इससे इतिहास बन गया. यह खिलाड़ी पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था और पिछले साल बीजापुर बुल्स का हिस्सा भी बना था.

अभिमन्यु इस टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

केएससीए सरकारी प्रवक्ता विनय ने बताया 17 अगस्त से 29 अगस्त 2018 के मध्य मिथुन को दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में इंडिया रेड टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है. यह खिलाड़ी कर्नाटक प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी में लोगों का ध्यान ज्यादा खीचने में कामयाब रहा.जिससे इस  खिलाड़ी की अन्य खिलाड़ियों की अपेक्षा ज्यादा पैसों में बोली लगी. इस खिलाड़ी को शिवमोगा लायन का प्रतिनिधित्व  करने का मौका भी मिल सकता है.

मिथुन की गेंदबाजी के कमाल ने कर दिया ये कारनामा

अभिमन्यु मिथुन की तेज गेंदबाजी की धार ने केपीएल 2018 में शनिवार उन्हें इस टूर्नामेंट का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. बीते साल उन्होंने बीजापुर बुल्स की तरफ से खेलते हुए न सिर्फ विकेट लिए बल्कि बल्लेबाजी में भी कमाल किया. उन्होंने 12 गेंदों में 32 रन की पारी खेली जो टीम को फ़ाइनल तक पहुँचाने में मददगार साबित हुई.

आखिरी में बना दिया इतिहास

शिवमोगा लायन और बेंगलुरु ब्लॉस्टर्स ये दो ऐसी टीम है, जिन्होंने शुरूआती समय मे केपीएल की नीलामी में काफी रूचि दिखाई. उसके बाद टीमों ने 5.7 लाख रूपए में बेल्लारी टस्कर्स को खरीद लिया इस पर शिवमोगा की तरफ से किसी की नजर नहीं पड़ी थी, लेकिन अंत में उन्होंने इस खिलाड़ी के नाम पर हस्ताक्षर करके इन्हें केपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया.

The post रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ये खिलाड़ी कर्नाटक प्रीमियर लीग में इस साल बिका सबसे महंगा, लेकिन इस वजह से कर दिया खेलने से इंकार appeared first on SportzWiki Hindi.