Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विरुष्का और श्लोका अम्बानी के शादी की पार्टी में है ये खास कनेक्शन

मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में उनके बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई हुई. सगाई में अंबानी परिवार के करीबी और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी पहुंचे. लाइट की जगमगाहट के बीच सितारों की चकाचौंध ने इस शाही शादी में चार चाँद लगाने का काम किया.

 

सगाई का आयोजन शानदार रहा. जगमगाहट और लाजवाब डेकोरेशन के साथ सितारों की चकाचौंध से माहौल खुशनुमा रहा. लगभग सभी सेलिब्रिटी अपनी उपस्थिति से शादी में चार चाँद लगा रहे थे.

 

 

नीता अंबानी समेत दिग्गज सितारों का उत्साह देखते ही बन रहा था. ऐसा माहौल पिछले साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में देखने को मिला था. पिछले साल हुई विराट कोहली की शादी में भी इस तरह का हो आयोजन देखने को मिला था.

 

 

खास बात ये है कि विराट-अनुष्का की शादी और आकाश-श्लोका की सगाई में कुछ चीजें कॉमन भी हैं.

दोनों ही जोड़ों ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किेए गए कपड़े पहने.सब्यसाची जिन्होंने लगभग सभी सितारों की शादी के लिए ड्रेस डिज़ाइन किये है, फैशन डीजाइनर के रूप में ये प्रसिद्ध है,  जहां एक तरफ अनुष्का ने एंगेजमेंट में वेलवेट साड़ी पहनी वहीं श्लोका गुलाबी लहंगे में नजर आईं.

 

 

इसके अलावा अंबानी सेरेमनी में खान-पान भी काफी आकर्षक लहजे में परोसा गया. खाने को इटालियन, गुजराती और राजस्थानी शैली में परोसा गया. इसी प्रकार के खाने का इन्तजाम विराट कोहली की शादी में भी किया गया था.

 

 

सगाई में खाना बनाने के लिए शेफ रितु डालमिया को बुलाया गया. बता दें कि विराट और अनुष्का की वेडिंग में भी रितु को ही बुलाया गया था. ये कुछ कॉमन चीजें है, जो दोनों सितारों की शादी में देखने को मिली, जिसके बाद अंदरखाने ये चर्चा चालू हो गयी आखिर इतनी समानता कैसे हो सकती है?

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे ….

The post विरुष्का और श्लोका अम्बानी के शादी की पार्टी में है ये खास कनेक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.