Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की जगह खतरे में, यह युवा खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस

भारतीय टीम ने एसेक्स के साथ तीन दिन का अभ्यास मैच खेला गया. इस अभ्यास मैच में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ऐसे थे. जो इस अभ्यास मैच में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे.

चेतेश्वर पुजारा रहे थे फ्लॉप 

आपकों बता दें, कि इस अभ्यास मैच में भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. पुजारा दोनों ही पारियों में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम साबित हुए थे.

पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा जहां 7 गेंदों पर मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गये थे. वही दूसरी पारी में भी चेतेश्वर पुजारा 35 गेंदों पर 23 रन ही बना पाये.

पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से हो सकते है बाहर 

आपकों बता दें, कि अभ्यास मैच में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले भारत के अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते है. पुजारा की जगह 1 अगस्त से होने वाले पहले टेस्ट मैच में किसी अन्य खिलाड़ी को मौका मिल सकता है. चेतेश्वर पुजारा काउंटी में भी अच्छा नहीं कर पा रहे थे और बार-बार फ्लॉप साबित हो रहे थे.

करुण नायर या ऋषभ पंत में से किसी एक को मिल सकता है मौका 

चेतेश्वर पुजारा की जगह करुण नायर या ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है. ऋषभ पंत ने अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 गेंदों पर तूफानी 36 रन की पारी भी खेली थी. वही इंडिया ए के लिए खेलते हुए भी ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में थे.

वही करुण नायर इंडिया ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है, इसलिए खराब फॉर्म से गुजर रहे चेतेश्वर पुजारा की जगह पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में करुण नायर या ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है. वैसे भी इंग्लैंड की धरती पर चेतेश्वर पुजारा का बल्ला खामोश ही रहता है.

 

The post पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की जगह खतरे में, यह युवा खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस appeared first on SportzWiki Hindi.