Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिविज और सिटाक विम्बलडन पुरूष युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लंदन
 भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक की जोड़ी विम्बलडन पुरूष युगल वर्ग में लगातार दूसरी बार पांच सेटों का मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।           

शरण और सिटाक ने इस्राइल के जोनाथन एल्रिच और पोलैंड के मैट मैटकोवस्की को 1 . 6, 6 . 7, 6 . 4, 6 . 4, 6 . 4 से हराया । अब उनका सामना अमेरिका के जैक सोक और माइक ब्रायन की जोड़ी से होगा । इससे पहले शरण और सिटाक ने पिछले दौर में भी जूलियो पेराल्टा और होरासियो जेबालोस को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था ।       

शरण और सिटाक ने करीब साढे तीन घंटे तक चला पांच सेटों का मुकाबला 6 . 7, 4 . 6, 6 . 3, 7 . 6, 6 . 4 से जीता था । उन्होंने पहले दौर में मकदूनिया के राडू एल्बोट और ट्यूनिशिया के मालेक जाजिरी को 7 . 6, 6 . 7, 6 . 3, 6 . 2 से मात दी थी ।