Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: आईसीसी ने फ्रेंडशिप डे पर भारतीय महिला खिलाड़ियों की ये वीडियो किया शेयर

30 जुलाई को पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को दुनिया भर के लोग अपने दोस्तों के साथ मनाते हैं। सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप डे को लेकर युवाओं की उत्सुकता साफ तौर पर देखी गई। फेसबुक से लेकर ट्विटर पर लोग अभी से अपने अपने तरीके से फ्रेंडशिप डे की बधाईयां दी हैं।

आईसीसी ने भी पोस्ट किया वीडियो

इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के मौके पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को इस दिन की बधाई दी। इस वीडियो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी थीं। साथ ही अपने दोस्तों को इसमें टैग करने के लिए कहा। आईसीसी के इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया और इसे लाइक और रीट्वीट भी किया।

आपको पता है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम हो या महिला क्रिकेट टीम दोनों शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। खिलाड़ियों की दोस्ती भी काफी अच्छी है और टीम के बेहतर प्रदर्शन में इसकी काफी अहम भूमिका होती है।

भारतीय महिला क्रिकेटरों का था वीडियो

यह वीडियो महिला विश्वकप 2017 के सेमीफाइनल मुकाबले का है। यहाँ भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था। मैच के दौरान डग आउट में बैठी भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज और बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ओवरों के बीच में बजने वाले गाने पर डांस कर रही थी। आईसीसी ने इसी वीडियो को पोस्ट किया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने यह मुकाबला जीत लिया था।

फाइनल तक पहुंचा था भारत

भारतीय महिला टीम ने 2017 विश्वकप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। टीम यहाँ फाइनल तक पहुंची थी जहाँ उसे इंग्लैंड के हाथों करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराया था। यह वीडियो इसी मैच का है। मैच में भारतीय बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने 171 रनों की शानदार पारी खेली थी।

The post वीडियो: आईसीसी ने फ्रेंडशिप डे पर भारतीय महिला खिलाड़ियों की ये वीडियो किया शेयर appeared first on SportzWiki Hindi.