भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी पीठ की समस्या के चलते ना तो तीसरा टी-20 मैच खेल पाये थे. वही ना तो भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ पहला वनडे मैच खेल पाये थे.
भुवी की जगह खेले कौल का नहीं रहा पहले वनडे में अच्छा प्रदर्शन

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की जगह पहले वनडे मैच में सिद्धार्थ कौल को शामिल किया था, लेकिन सिद्धार्थ कौल अपने डेब्यू वनडे मैच में कुछ खास नहीं कर पाये.
सिद्धार्थ कौल ने पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए कुल 10 ओवर की गेंदबाजी की थी. जिसमे उन्होंने 62 रन खर्च कर डाले थे और इस दौरान उन्हें कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ था.
दुसरे वनडे से कौल हो सकते है बाहर

आपकों यह भी बता दें, कि पहले वनडे मैच में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने के बाद सिद्धार्थ कौल को दुसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से ड्राप किया जा सकता है.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 14 जुलाई शनिवार को खेला जाना है और इस मैच की प्लेइंग इलेवन से सिद्धार्थ कौल को बाहर रखा जा सकता है.
भुवी के अनफिट होने पर शार्दुल को मिल सकता है मौका

आपकों बता दें, कि अगर इस मैच के लिए भी भुवनेश्वर कुमार फिट नहीं होते है, तो सिद्धार्थ कौल की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में मौका मिल सकता है.
वैसे तो अगर भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह से फिट होंगे, तो भुवी को ही सिद्धार्थ कौल की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा, लेकिन अगर भुवनेश्वर कुमार फिट नहीं हो पाते है, तो कप्तान विराट कोहली टीम की प्लेइंग इलेवन में सिद्धार्थ कौल की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल कर सकते है. शार्दुल ठाकुर को जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम में जगह मिली थी.
The post अगर भुवनेश्वर कुमार रहते है दुसरे वनडे में भी अनफिट तो सिद्धार्थ कौल की जगह खेलेगा यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.