भारत और इंग्लैंड के बीच कल से वन डे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में जहाँ दोनों ही टीम खुद को बेस्ट साबित करना चाहेगी.वही मैच से पहले इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने खुद के स्थान को लेकर भी बात की. वही इस दौरान उन्होंने सीरीज को लेकर भी बात की.
भारत के पास मजबूत टीम है

टीम इंडिया को लेकर बात करते हुए रूट ने कहा कि
“लंबे समय से इस प्रारूप में भारत काफी मजबूत टीम है. वे जब पिछली बार यहां आए थे तो उन्होंने एकदिवसीय सीरीज जीती थी. मुझे पता है कि जिस टीम के खिलाफ हम खेले थे, उससे यह टीम काफी अलग है लेकिन हम कहां खड़े हैं यह देखने का यह शानदार मौका है.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“एकदिवसीय प्रारूप में हमने कुछ मजबूत क्रिकेट खेला है और भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय टीमों में से एक है. हमने हाल के समय में जिन चुनौतियों का सामना किया वे उससे अलग चुनौती पेश करेंगे, लेकिन हमें पता है कि अगर हम अपनी क्षमता के अनुसार खेलते हैं , सीखना और सुधार जारी रखते हैं, तो हमारे खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा विशेषकर घरेलू मैदान पर.”
अपनी जगह खोने का डर नही है

टीम में अपनी जगह को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे सीमित ओवरों की टीम में अपनी जगह गंवाने का डर नहीं है. इसे लेकर मुझे कोई डर नहीं है. मैं सिर्फ यह देखना चाहता हूं कि सभी तीनों प्रारूपों में हमारी टीम संतुलित हो, लेकिन मैं उनका हिस्सा बनना चाहता हूं. यह मुश्किल है, क्योंकि मुझे टी 20 क्रिकेट खेलने के सीमित मौके मिले हैं, लेकिन इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ी प्राथिमिकता है.”
आप को बता दे कि रूट को तीसरे टी-20 मैच में टी-20 से ड्राप कर दिया गया था.
The post वर्तमान समय में दुनिया की सबसे मजबूत टीम है भारत: जो रूट appeared first on SportzWiki Hindi.