लंदन। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (58 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाज के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत-ए ने त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबले में भारत-ए ने इंग्लैंड। ए पांच विकेट से शिकस्त दी।
क्या आज दर्ज हो जाएगी राजस्थान के दीपक चाहर के नाम ये उपलब्धि?
दीपक चाहर (58 रन पर तीन विकेट)के अलावा राजस्थान के एक अन्य गेंदबाज खलील अहमद (48 रन पर तीन विकेट) और शार्दुल ठाकुर (42 रन पर दो विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की सहायता से भारतीय टीम ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 264 रन पर दिया।
ऋषभ पंत (नाबाद 64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 48.2 ओवर में पांच विकेट पर 267 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली के पंत ने 62 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की सहायता से ये नाबाद मैच विजयी पारी खेली।
इंडोनेशिया ओपन: ये खिलाड़ी पेश करेंगे भारतीय चुनौती
दीपक चाहर के साथ भारतीय टी-20 टीम में शामिल हुए क्रुणाल पांड्या ने भी 37 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की सहायता से नाबाद 34 रन बनाए। पंता और पांड्या दोनों ने छठे विकेट की अविजित साझेदारी में 71 रन जोड़े।
त्रिकोणीय टी-20 शृंखला: ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर बड़ी जीत
भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 15, मयंक अग्रवाल ने 40, शुभमन गिल ने 20, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 44 और हनुमा विहारी ने 37 रन का योगदान दिया। इससे पहले इंग्लैंड टीम की ओर से सैम हैन ने 122 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की सहायता से 108 रन शतकीय पारी खेली।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया
सैम हैन की बेहतरीन पारी पर भारतीय बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया। भारत-ए की ओर से दीपक चाहर, खलील अहमद और शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की।