Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : रोहित के शतक पूरा करने पर धोनी ने किया कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानीयो का दिल

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी एक और शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम को जीत दिला दी है.

रोहित ने इंग्लैंड के गेंदबाजो के पहले वनडे में जमकर पसीने छुड़ाते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का 18वां शतक लगा दिया है.

रोहित के शतक से भारत ने जीता 8 विकेट से मैच 

इग्लैंड की टीम पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 268 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 51 गेंदों पर 53 रन की पारी जोस बटलर ने खेली. भारत के लिए कुलदीप यादब ने 6 विकेट हासिल किये.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की शानदार पारी से इस मिले हुए 269 रन के लक्ष्य को 40.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा ने जहां 114 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी इस नाबाद पारी के दौरान 15 शानदार चौके व चार गगनचुम्बी छक्के लगाये.

शतक लगाने के बाद धोनी ने भी बजाई तालियाँ 

आपकों बता दें, कि जब इस मैच में भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा किया, तो उनके लिए कप्तान धोनी ने जमकर तालियाँ बजाई.

रोहित शर्मा का यह 18वां वनडे शतक था और उन्होंने अपने इस शतक को छक्के के साथ पूरा किया. उनका शतक पूरा होते ही ड्रेसिंग रूम में सभी लोग खड़े हुए और रोहित के लिए तालियाँ बजाने लगे. धोनी ने तो रोहित के लिए जमकर तालियाँ बजाई.

धोनी की ही कप्तानी में रोहित शर्मा को पहली बार ओपनिंग करने का मौका मिला था और आज वह दुनिया के सबसे शानदार ओपनर बल्लेबाजों में से एक है.

 

यहाँ देखे वीडियो 

इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते है, कि कैसे रोहित के शतक पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने जमकर तालियाँ बजाई.

The post वीडियो : रोहित के शतक पूरा करने पर धोनी ने किया कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो हिन्दुस्तानीयो का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.