Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बच्ची के पहले कदम की साक्षी ना बन पाने से भावुक हुईं सेरेना

लंदन
आठवीं बार विंबलडन जीतने की राह पर बढ़ रहीं सेरेना विलियम्स प्रतियोगिता में अपनी व्यस्तता के चलते अपनी बेटी ओलंपिया के पहले कदम की साक्षी नहीं बन पायीं और इस वजह से भावुक होकर रो पड़ीं।  

महान अमेरिकी खिलाड़ी अपनी बेटी के साथ यहां आयी हैं लेकिन मैच की तैयारियों के कारण वह ज्यादातर समय ओलंपिया से दूर रहती हैं। इस वजह से पिछले साल सितंबर में जन्मी ओलंपिया जब पहली बार चली तो मां सेरेना वहां मौजूद नहीं थीं और उन्हें इस बात का मलाल है।

पूर्व विश्व नंबर एक सेरेना ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जब उसने पहला कदम उठाया तब मैं ट्रेनिंग ले रही थी और उसे चलते हुए नहीं देख पायी। मैं रो पड़ी।’’