Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जो अभी तक सचिन को भी नहीं मिली, उस उपलब्धि को हासिल किया द्रविड़ ने 

दुबई। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ ने ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है जिसे अभी तक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी हासिल नहीं कर पाए हैं। इस उपलब्धि को अभी तक इससे पूर्व चार भारतीय क्रिकेटर ही हासिल कर सके हैं।

जी हां, अपने समय में भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। रविवार को डबलिन में हुए समारोह में द्रविड़ को ;हाल ऑफ फेम में जगह मिली।

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली भाइयों की तीसरी जोड़ी बनेंगे हार्दिक और क्रुणाल पांड्या

इससे पहले भारत के पूर्व कप्तानों बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव और अनिल कुंबले को आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल किया जा चुका है।

भारत के अनुभवी बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए यह उपलब्धि मिली है।

मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई के ये दिग्गज बने गवाह

इसके साथ ही इंग्लैंड की महिला विकेटकीपर बल्लेबाज क्लेयर टेलर को भी ;हाल ऑफ फेम में जगह मिली। कंगारू टीम के पूर्व कप्तान पोंटिंग यह उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 25वें क्रिकेटर हैं।

फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर किया मैसी का सपना चकनाचूर

इस सम्मान के बाद राहुल द्रविड़ कहा कि आईसीसी द्वारा क्रिकेट हाल ऑफ फेम में स्थान दिया जाना बेहद ही सम्मान की बात है। राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया की ओर से 164 टेस्टों में 13,288 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 36 शतक जड़े हैं।

उरुग्वे ने किया पुर्तगाल को फीफा विश्व कप से बाहर

वहीं उन्होंने 344 वनडे में 10889 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 12 शतक लगाए हैं। राहुल द्रविड़ ने इस सम्मान के लिए केएससीए, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईसीसी को धन्यवाद दिया।वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग आईसीसी द्वारा मिले इस सम्मान से खुद को काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।