Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल जैसा टैलेंट हर रोज पैदा नहीं होता, कुलदीप इस वजह से है खास: दादा

सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर सौरव गांगुली टीम इंडिया के इंग्लैंड में प्रदर्शन से बेहद खुश हैं. गांगुली को उम्मीद है कि इस बार भारतीय टीम अंग्रेजों को उनकी देकर पटखनी देकर लौटने में कामयाब होगी. गांगुली को इस बार दो भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बेहद प्रभावित किया है.

ताजा इंटरव्यू में गांगुली ने इस दोनों भारतीय क्रिकेटरों का जमकर तारीफ किया. बता दें भारतीय टीम ने इंग्लैंड में जारी टी-20 सीरीज का पहला मैच आसानी से अपने नाम कर लिया. इस मैच में स्पिनर कुलदीप यादव और युवा बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच एकतरफा कर दिया.

इंग्लैंड के खिलाफ राहुल ने अपने टी -20 करियर का दूसरा शतक जड़ा. वहीं कुलदीप यादव ने अपने गेंदबाजी करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके. इसके बाद से तमाम दिग्गज इस दोनों के तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. राहुल आईपीएल से ही शानदार लय में दिख रहे हैं. जिस अंदाज में यह युवा बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है बहुत तेज़ी से यह बुलंदियों पर पहुँच सकता है.

दादा ने इस दोनों का तारीफ करते हुए कहा कि “राहुल वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज है, इस तरह का टैलेंट हर रोज़ पैदा नहीं होता. जिस नजाकत से वह तेज गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ करता है देख हैरानी होती है. मैं उसके प्रदर्शन को देख बहुत खुश हूँ. इस तरह के बल्लेबाज भारतीय टीम को अलग ऊंचाई तक जरूर ले जायेंगे.” उन्होंने आगे कहा कि एक छोर पर लिमिटेड ओवर क्रिकेट का बादशाह रोहित शर्मा खड़ा था लेकिन राहुल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

कुलदीप की तारीफ करते हुए दादा ने कहा कि “वह कुछ अलग करने की कोशिश नहीं करता है. एक अनुशासित स्पिन गेंदबाज की तरह वह अपने लाइनलेंथ और वैरियेशन पर ध्यान देता है. जिस वजह से वह मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर फार्मेट का सबसे शानदार गेंदबाज है.”

उन्होंने आगे कहा कि “वर्तमान समय में जो भारतीय टीम है उसे देख खुशी होती है. इस टीम से आगामी विश्वकप को लेकर बहुत उमीदें हैं और मुझे भरोसा है कि यह टीम उम्मीद नहीं टूटने देगी.”

The post केएल राहुल जैसा टैलेंट हर रोज पैदा नहीं होता, कुलदीप इस वजह से है खास: दादा appeared first on SportzWiki Hindi.