Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस तरह भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह बना सकते हैं चहल

खेल डेस्क। टीम इंडिया की ओर से सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया की ए टीम में जगह दी गई है।

हालांकि वह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम की ओर विशेष प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन और विशेषकर कप्तान विराट कोहली उन्हें अपनी टेस्ट टीम में चाहते हैं।

ये हैं WWE की पांच खूबसूरत महिला रेसलर, इनकी अदाओं से घायल हो चुके हैं करोड़ों प्रशंसक

इन दोनों ही सीरीजों में चहल ने कुल मिलाकर तीन विकेट ही लिए हैं। चहल को टेस्ट प्रारूप के लिए तैयार करने के उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उन्हें दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत-ए टीम में शामिल किया है। यजुवेन्द्र चहल ने दिसंबर 2016 से कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है।

दो मैचों की इस शृंखला का पहला मैच चार से सात अगस्त तक बेलगाम में और दूसरा 10 से 13 अगस्त तक बेंगलुरू में खेला जाएगा।चहल का हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम में चयन नहीं किया गया था, लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन सही रहा तो उन्हें अगले दो मैचों के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।

क्रिकेट के मैदान से बाहर महेन्द्र सिंह धोनी ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौजूदा टीम प्रबंधन टीम में कलाई का स्पिनर चाहता है। भारत-ए की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इस टीम में इंग्लैंड दौरे पर प्रथम श्रेणी मैचों के लिए गए लगभग सभी खिलाडिय़ों को स्थान मिला है।

भारत-ए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ , रविकुमार समर्थ, मयंक अग्रवाल , अभिमन्यु ईश्वरन, हनुमा विहारी, अंकित बावने, कोना भरत, अक्षर पटेल / शाहबाज नदीम, युजवेंद्र चहल, जयंत यादव, रजनीश गुरबानी , नवदीप सैनी, अंकित राजपूत और मोहम्मद सिराज।