तिरुवनंतपुरम। देश में चुनावी शंखनाद फूंके जा चुके हैं और अब आने वाले छ महिनों में जिन- जिन जगहों पर चुनाव होंगें वहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने दौरे शुरू कर दिये हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने 2019 में होने वाले केरल चुनाव से पहले वहां की रणनीति का जायजा अब खुद के हाथों में ले लिया हैं। दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने (माकपा) के नेतृत्व वाली एलडीएफ और कांग्रेस नीत यूडीएफ को कडी टक्कर देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया हैं और कहा हैं कि वर्ष 2019 में आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें। अमित शाह ने ये आह्वान विपक्षी दलों को राजनीति की मुख्यधारा से बाहर करने के उददेश्य को ध्यान में रखकर मंगलवार को किया हैं।
गौरतलब हैं कि आगामी लोकसभा की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने बीजेपी के चुनींदा कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवियों की एक बैठक को संबोधित किया हैं और का हैं कि ये तैयारियां पिछले चुनावों को ध्यान में रखकर की जायें क्योंकि बिजेपी ने यहां विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल नहीं की है। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा हैं कि पार्टी के पास आगामी चुनावों में बडी जीत का एक ओर मौका हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित की गई विकास योजनाओं का उल्लेख भी किया और अपनी उपलब्धियों के बारें में भी बताया।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा हैं कि केील राज्य केन्द्र की इन कल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाने में असफल रहा हैं और इसका प्रमुख कारण रहा हैं केरल की खूद की असक्षमता। शाह ने अपने इस संबोधन के दौरान पार्टी के 84 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या का जिम्मेवार माकपा को बताया हैं और मुख्यमंत्री से पिनारायी विजयन इसके संबंध में जवाब की मांग की हैं। अमित शाह ने ये संबोधन केरन में एक सभा में दिया हैं। इस संबोधन से पहले केरल पहुंचते ही पार्टी कार्यकताओं ने अमित शाह का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।
Herald