Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देख मोहम्मद कैफ और सहवाग भी हुए फैन, पंड्या को दिया फनी नाम

भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया. भारत ने आज के मैच में कुलदीप और भुवी को आराम दिया. वही इंग्लैंड ने आज बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया. वही आज के मैच में विराट कोहली ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था.

रॉय ने दिखाया दम 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने आज बेहद शानदार बल्लेबाज़ी की. इंग्लैंड के लिये आज जेसन रॉय ने बेहद शानदार बल्लेबाज़ी की. उन्होंने 67 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की वजह से इंग्लैंड ने 20 ओवर में 198 बनाए. इंग्लैंड के लिए उनके अलावा बटलर ने भी 35 रन की साझेदारी की.

भारत ने की विस्फोटक बल्लेबाज़ी 

199 रन के स्कोर का पीछा करते भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. धवन सिर्फ 5 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला. इस दौरान दोनों ने 94 रन की साझेदारी की. वही कोहली के आउट होने के बाद रोहित ने पारी को संभाला. उन्होंने इस दौरान यादगार शतक लगाया. अपनी इस पारी में उन्होंने 56 गेंदों में 100 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की दम पर भारत ने सीरीज 2-1 से जीत ली.

जानिए किसने क्या कहा 

The post रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देख मोहम्मद कैफ और सहवाग भी हुए फैन, पंड्या को दिया फनी नाम appeared first on SportzWiki Hindi.