Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विबंलडन : ओस्टापेंको सेमीफाइनल में, डेल पोट्रो क्वार्टर फाइनल

लंदन। लातविया की टेनिस खिलाड़ी येलेना ओस्टापेंको ने मंगलवार को स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा को मात देकर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम-विबंलडन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, पुरुष वर्ग में वर्ल्ड नंबर-4 अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने फ्रांस के जाइल्स सिमोन को मात देकर पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।

विबंलडन

ओस्टापेंको ने सिबुल्कोवा को 7-5, 6-4 से हराया। सेमीफाइनल में ओस्टापेंको का सामना जर्मनी की एंजेलिक केर्बर और रूस की दारिया कासाटकिना के बीच खेले जा रहे मैच की विजेता से होगा।

डेल पोट्रो ने चौथे दौर के मैच में सिमोन को चार सेट तक चले मुकाबले में 7-6 (7-1), 7-6 (7-5), 5-7, 7-6 (7-5) से मात देकर अंतिम-8 में कदम रखा।

डेल पोट्रो को हालांकि इस मैच को जीतने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने चार घंटे 24 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद सिमोन को मात दी।

क्वार्टर फाइनल में डेल पोट्रो के सामने वल्र्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल की चुनौती होगी।

The post विबंलडन : ओस्टापेंको सेमीफाइनल में, डेल पोट्रो क्वार्टर फाइनल appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.