Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोट की समस्याओं के दौरान मानसिक बाधाओं से भी जूझा हूं: जोकोविक

बेलग्रेड (सर्बिया)
साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन का खिताब अपने नाम करने वाले सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक का कहना है कि वह चोट की समस्याओं के दौरान मानसिक बाधाओं से भी जूझे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विंबलडन फाइनल में जीत हासिल करने के बाद जोकोविक ने अपने दोस्तों और परिजनों को एक भावुक पत्र लिखा। जोकोविक ने अपनी मानसिक बाधाओं को पार करने में सक्षम रहने का श्रेय टेनिस, परिवार और प्राथमिकताओं के बीच बनाए संतुलन को दिया।

अपने पत्र में 31 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ने लिखा, 'मैं कहीं और से ही अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश कर रहा था और सारे समाधान मेरे अंदर ही थे।' जोकोविक ने जब विंबलडन के रूप में अपने करियर का 13वां ग्रैंड स्लैम जीता। उस दौरान उनका 3 साल का बेटा भी कोर्ट पर मौजूद था। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं जब तक एक पिता और पति नहीं बना। तब तक मेरे जीवन का केंद्र टेनिस ही था।' उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा और प्रार्थना की थी कि एक दिन मैं अपने बेटे के सामने ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतूंगा।'