Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपूर के ये टोटके चमका देंगें सोई हुई किस्‍मत, तुरंत होगी रूकी हुई शादी और बन जायेंगें अमीर

वेब डेस्‍क। हर इंसान अपने जीवन में आ रही दिक्‍कतों से छूटकारा चाहता हैं चाहे वो धन संबंधी परेशानी हो या फिर विवाह में आ रही अडचनें। हर इंसान के नसीब में राज योग नही होता मगर कुछ उपायों से ऐसे योग बनायें जा सकते हैं जो आपकी सोई किस्‍मत को जगा सकें। आमतौर पर पूजा-पाठ में कपूर का इस्‍तेमाल किया जाता हैं, मगर क्‍या आप जानते हैं की पूजा-पाठ में इस्‍तेमाल किया जाने वाला कपूर आपकी सभी परेशानियों को दूर कर सकता हैं। दरअसल कपूर के द्धारा किये जाने वाले टोटको से भगवान जल्द प्रसन्‍न होते हैं और आपकी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

अगर आप अपने बिगडे काम बनाना चाहते हैं तो कपूर इसमें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैं। दरअसल इससे वास्तुदोष को ठीक करने के साथ-साथ पैसों की कमी को दूर किया जा सकता हैं। इसके लिए कुछ विशेष तरिके के टोटके करना आवश्‍यक होता हैं। अगर आप पैसों की समस्‍या को दूर करके धनवान बनना चाहते हैं तो कपूर का एक टोटका आपके लिए अच्‍छा बताया गया हैं। इस टोटके के अनुसार रात में कपूर और लौंग को चांदी की कटोरी में जलायें। इस टोटके को नियमित रूप से कुछ दिनों तक करें। इस टोटके से आपको जल्‍द फर्क महसूस होगा और आप मालामाल बन जायेंगें।

इसके अलावा अगर आपके विवाह में अडचने आ रही हैं तो आपके लिए कपूर का टोटका कारगर साबित हो सकता हैं। वैवाहिक योग बनाने के लिए कपूर को 6 टूकडों में बांटें और लोंग के तकरिबन 36 टूकडे लें। अब इन सब में हल्‍दी और चावल को मिक्‍स करें। इसके बाद इन सबकी आहुति देवी दुर्गा को दें। इस टोटके से आपका सोया भाग्‍य जागता हैं और आपकी जिंदगी में शादी के योग बनते हैं। वहीं दुर्घटना से बचने के लिए भी कपूर के टोटके असरकारक होते हैं। दुर्घटना से बचने के लिए रात में कपूर जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस टोटके से आप किसी भी तरह की अनहोनी से बचे रह सकते हैं।



Herald