Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

व्यवसाय में नहीं मिल रही हैं सफलता तो करें ये आसान उपाय

लाइफस्टाइल डेस्क। कड़ी मेहनत और प्रयास के बाद भी आपके व्यवसाय में कोई तरक्की नहीं हो रही। अपना बेहतर देने के बाद भी आपका व्यवसाय नहीं चल रहा, कई समस्याएं आ रही हैं, अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही हैं तो आपको आपके ऑफिस का वास्तुशास्त्र बदलना चाहिए। अब आपके ऑफिस का वास्तुशात्र कैसे बदलना हैं वो हम आपको बताते हैं।

वैसे तो अच्छा व्यवसाय करने के लिए प्लानिंग, व्यवसाय शुरू करने की योजना, धन, बेहतर टीम, टीम मैनेजमेंट, मेहनत जरुरी हैं। लेकिन कई बार हमें मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलता हैं। कई बार इसमें वास्तुदोष भी हो सकता हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनसे आपके ऑफिस का वास्तुशास्त्र बिलकुल सही रहेगा और व्यवसाय भी पहले के मुकाबले बढ़ेगा।

इन घरेलू चीजों के उपयोग से चमक उठेगा आपका चेहरा, उपयोग में ले टिप्स

- सबसे पहला काम कि आप ऑफिस में जिस दरवाजे से अंदर जाते हैं यानि मुख्य दरवाजा वह अंदर की ओर खुले। बाहर की ओर खुलता दरवाजा शुभ नहीं हैं।

- भाग्यांक की दिशा में उस दिशा से संबंधित रंग व शेप की तस्वीर लगाएं।

- आपके ऑफिस में उत्तर-पश्चिम दिशा में दो सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाएं।

- ऑफिस में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा या फोटो लगाएं।

- ऑफिस के पूजा स्थान में सुबह-शाम अगरबत्ती करें।

- एक एकाक्षी नारियल पूजा स्थान पर रखें। नियमित इस नारियल को धूप-दीप दिखाएं इससे व्यापार में उन्नति होती हैं।

- अगर आप होटल या खाने का व्यवसाय कर रहें हैं तो आप यहां गाय और बछड़े की वो मूर्ति रखें जिसमें वह दूध पी रहा हो। इसे आप अपनी दुकान या ऑफिस के किसी भी कोने पर रख सकते हो।

- अगर आपका सोने-चांदी का व्यवसाय हैं तो दुकान या घर के शयन कक्ष में चांदी से बना हुआ मोरपंख टांग दें। इससे आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा।

- ऑफिस में हरे पेड़-पौधे रखें।



Herald