Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास की अटकलों को बताया बकवास, हार के बाद इस वजह से अंपायर से ली थी गेंद

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मंगलवार को लीड्स में खेला गया। इस मैच के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने अंपायर से गेंद मांग ली। धोनी के द्वारा अंपायर से गेंद मांगने के बाद तो अफवाह का दौर शुरू हो गया कि क्या धोनी क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं?

Dhoni sought the ball from the umpire after the third one-dayer, speculation was very strong about sannyas

धोनी के अंपायर से गेंद मांगने के बाद उठी थी संन्यास लेने की खबरें

फिर क्या था बुधवार को तो पूरा दिन क्रिकेट के गलियारों में बस एक ही बात की चर्चा रही कि क्या धोनी वाकई में अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह रहे हैं? क्रिकेट प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों में तो बस इसी बात की चर्चा रही कि धोनी विश्व कप से पहले संन्यास ले सकते हैं। सोशल मीडिया का बाजार भी बुधवार को इसी बात से गरम रहा।

रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास लेने की खबरों को किया खारिज

लेकिन अब धोनी के द्वारा लीड्स वनडे मैच में अंपायर से गेंद मांगने के राज से भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पर्दा हटा ही दिया। रवि शास्त्री ने इस बात की चर्चा जोरों पर चलने के बाद आखिर वो बात बता ही दी जिस कारण से धोनी ने अंपायर से गेंद मांगी थी।

धोनी गेंद को दिखाना चाहते थे भरत अरूण को

रवि शास्त्री ने बुधवार शाम धोनी के संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बात को लेकर कहा कि

एमएस(धोनी) भरत अरूण( गेंदबाजी कोच) को गेंद दिखाना चाहते थे।  वो( धोनी) उनको(अरूण) ये दिखाना चाहते थे कि गेंद की हालात कैसी है। वो चाहते थे कि ऐसी स्थिति में गेंदबाज को कैसे निपटना चाहिए।”

धोनी के संन्यास की खबरें हैं पूरी तरह से बकवास

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर उठी धोनी के संन्यास की खबरों को लेकर  कहा कि

ये सब पूरी तरह से बकवास है। धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं। धोनी के रास्ते पर आलोचना आएगी तो भी वो इसे सहन करने को तैयार हैं। लेकिन अभी नहीं ये सब एक बकवास है। वो तो बस अरूण को गेंद दिखाना चाहते थे, ताकि उस गेंद पर 45 ओवर के बाद किस तरह से गेंदबाजी की जा सके।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास की अटकलों को बताया बकवास, हार के बाद इस वजह से अंपायर से ली थी गेंद appeared first on SportzWiki Hindi.