Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

काउंटी क्रिकेट में खेलते विराट तो टीम इंडिया होती इंग्लैंड में जीत की प्रबल दावेदार: एलेक स्टीवर्ट

इंग्लैंड दौरे के लिए खुद को तैयार करने के लिए, विराट कोहली ने जून के लिए काउंटी संगठन की तैयारी की थी . इससे पहले विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के दौरान उन्हें गर्दन की चोट के कारण उनका काउंटी कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए, जिससे उन्हें इस से बाहर होना पड़ा था.

लेकिन विराट कोहली ने बाद में कहा था कि

“आराम करना सबसे अच्छा काम था जो उसके साथ हो सकता था. अंत में, काउंटी क्रिकेट नहीं खेलना उस समय यह मेरे लिए अच्छा रहा था. लेकिन मैं परिस्थितियों का परखना चाहता था, यह वह जगह है जहां हमने इतना क्रिकेट नहीं खेला है.यहाँ पर खेलने के लिए चार साल का एक लम्बा समय रहता है. मैं यही चाहता था कि यहाँ नमी की स्थिति बढ़े.”

इसलिए हुआ था यह खिलाड़ी टेस्ट से बाहर 

 

ऐसी परिस्थितियों में होने की वजह से कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एक टेस्ट मुकाबले में वह नहीं खेल पाए थे. उनको अपनी फिटनेश वापस लाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी.

चोट की वजह से नहीं खेल पाया था ये खिलाड़ी :एलेक स्टीवर्ट

कोहली के बारे में बताते हुए इंग्लैंड के  पूर्व कप्तान क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने कहा कि

“भारतीय कप्तान विराट कोहली को चोट के बाद आराम से कितनी मदद मिली है.यह टेस्ट क्रिकेट बाद ही पता चल पायेगा.”

एलेक स्टीवर्ट ने कोहली को पहला काउंटी अनुबंध दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.आईपीएल के बाद गर्दन की चोट के कारण कोहली काउंटी क्रिकेट का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

 

कोहली के बारे में पूंछा गया एलेक स्टीवर्ट से सवाल

 

एलेक स्टीवर्ट सवाल पूंछा गया कि कोहली के काउंटी क्रिकेट नहीं खेलने से टेस्ट में मदद मिलेगी तो उन्होंने कहा कि

“विराट ने इंग्लैंड की पिचों पर कुछ  सीमित टेस्ट मैच खेले है. औरउनका रिकॉर्ड भी इंग्लैंड में कुछ खास नहीं है जैसा अन्य कई जगहों का है. इसलिए वह अच्छा खेल सकता है, लेकिन यह देखना होगा कि उसे आराम ठीक तरह से मिला है या नहीं, लेकिन कुछ भी हो अभी कहना मुस्किल है. यह तो हमें इस सीरीज के अंत में ही पता चलेगा.”

स्टीवर्ट यह मानते है कि अगर कोहली काउंटी में खेलते तो यह उनके लिए और टीम के लिए फायदा होता.

The post काउंटी क्रिकेट में खेलते विराट तो टीम इंडिया होती इंग्लैंड में जीत की प्रबल दावेदार: एलेक स्टीवर्ट appeared first on SportzWiki Hindi.