Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी के नेतृत्व में एशियाई खेलों में भाग लेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी। रानी रामपाल 18 अगस्त से 2 सितंबर के बीच इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों में टीम की कप्तानी करेगी। रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं। अनुभवी गोलकीपर सविता को भारतीय महिला हॉकी टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं। बता दें रानी रामपाल ने पिछले साल एशिया कप जीतने वाली टीम का नेतृत्व किया था। इसके अलावा गोलकीपर रजनी इतिमर्पू को टूर्नामेंट में रिजर्व गोलकीपर के तौर पर रखा गया हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम से आशा रहेगी कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर 2020 के तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए सीधा क्वालीफाई करें।

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने बताया कि टीम में अनुभवी एवं युवा खिलाड़ियों का सही मिश्रण हैं। मुझे यह बताने में खुशी हो रही हैं कि सभी खिलाडियों के पास बड़े मैचों में खेलने का अनुभव हैं। 21 जुलाई से लंदन में शुरू हो रहे विश्व कप में टीम के प्रदर्शन का 18वें एशियाई खेलों पर असर पड़ेगा। लंदन में खेलना एशियाई खेलों से पहले टीम के आत्मविश्वास के लिए अच्छा होगा। मैं कह सकता हूं कि खिलाड़ी अच्छे हैं और वे किसी भी टीम के खिलाफ जीतने में सक्षम हैं लेकिन जब आप खुद इसका अनुभव करते हैं तो आत्मविश्वास का स्तर बढ़ाना अच्छा होता हैं।

शोर्ड मारिन ने बताया कि टीम का ध्यान इस समय लंदन में होने वाले महिला विश्व कप पर हैं। वहां अच्छे प्रदर्शन से हमें निश्चित रूप से 18वें एशियाई खेलों के लिए सही गति मिलेगी। बता दें भारत ने एशिया कप-2017 और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2016 विजेता, 2018 उपविजेता रहीं। भारत ने इनमें दमदार प्रदर्शन कर एशियाई स्तर पर खुद को एक मजबूत टीम के रूप में पेश किया हैं, दुनिया की आठवें और नौवीं नंबर की टीमें क्रमश: चीन एवं दक्षिण कोरिया एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की राह में अहम चुनौती होंगे।



Herald