Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन है इस भारतीय खिलाड़ी से भयभीत, कहा बनाया है खास प्लान

इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में आखिरी सीरीज़ में विराट कोहली ने बहुत खराब क्रिकेट खेला था और इस बार अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीदों के साथ उतरने वाले है। चार साल पहले, चार वनडे मैचों में उनका औसत महज 18 ही था, लेकिन इस बार क्या होता है वह देखा जायेगा, क्योंकि इसके बाद इंग्लैंड ने 2016-17 में भारत का दौरा किया था, तो उस समय कोहली का औसत एकदिवसीय मैचों में 61 से ज्यादा का था।

कुल मिलाकर, बात यह है कि इनका एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 58 से ज्यादा और टी-20 इंटरनेशनल में 48 से कुछ ज्यादा का औसत है। जब इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन से प्रेस कांफ्रेंस में यह पूछा गया कि क्या उनके सामने विराट कोहली को गेंदबाजी करने से बड़ी कोई चुनौती है? तो इसके जवाब में मोर्गन ने कुछ नहीं कहा।

हालाँकि उसके कुछ समय बाद कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस प्रश्न का मेरे पास कोई उत्तर है। लेकिन कुछ समय बाद जब उनसे ये प्रश्न किया गया कि क्या उनके पास श्रृंखला में कोहली को रोकने के लिए कोई प्लान है तो उन्होंने ‘हां’ में उत्तर दिया है। लेकिन उन्होंने प्रेस में यह खुलासा करने से मना कर दिया कि वह इस प्लान को बताएँगे।

मॉर्गन एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जाने जाते है जो विपक्ष को महत्व देना पसंद नहीं करता है, या वह सिर्फ एक और विवाद से परहेज करते है। असल में, इंग्लैंड के कप्तान ने उन पहलुओं से संबंधित सभी बिंदुओं को विशेषज्ञता से हटा दिया जहां सीमित ओवरों में भारत को चुनौती दी जाएगी। अब देखा जाएगा कि अगले छह मैचों में घरेलू टीम के बल्लेबाज भारतीय कलाई स्पिनरों को किस तरह से खेलते है।

बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ आज से तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है जिसके बाद टीम को वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलनी है और उससे पहले 6 सीमित ओवरों के मैच खेले जायेंगे जिसका पहला मुकाबला आज रात में खेला जाने वाला है।

The post इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन है इस भारतीय खिलाड़ी से भयभीत, कहा बनाया है खास प्लान appeared first on SportzWiki Hindi.