Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विम्बलडन: विश्व नम्बर वन राफेल नडाल और जोकोविक तीसरे दौर में

लंदन। विश्व नम्बर वन स्पेन के राफेल नडाल और सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने अपने-अपने मुकाबले जीत विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं तीसरे वरीय मारिन सिलिच उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

पूर्व चैम्पियन राफेल नडाल ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशकिन को 6-4, 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना तीसरे दौर में आस्ट्रेलिया के युवा एलेक्स डि मिनौर से होगा।

त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

वहीं तीन बार के पूर्व चैम्पियन जोकोविक ने बाएं पैर की जांघ में परेशानी के बावजूद एक आसान मुकाबले में अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस को 6-1, 6-2, 6-3 से मात दी।

विम्बलडन: रोजर फेडरर ने किया तीसरे दौर में प्रवेश

सर्बिया के पूर्व विश्व नम्बर वन जोकोविक ने लगातार दसवें साल इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। चौथे दौर में जगह बनाने के लिए जोकोविक का सामना ब्रिटेन के कायले एडमंड और अमेरिकी खिलाड़ी ब्रैडले क्लान के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

तीसरे वरीय मारिन सिलिच को अर्जेंटीना के गुइडो पेला से 3-6, 1-6, 6-4, 7-6, 7-5 से हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना के गुइडो पेला का अगले दौर में सामना मैकेंजी मैकडोनल्ड से होगा। वहीं तीन बार के मेजर चैम्पियन स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका को इटली के क्वालीफायर थामस फैबियानो से 6-7, 3-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।

ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता सुशील को चार साल में पहली बाउट में मिली हार

इसके अलावा अमेरिका के नौंवे वरीय जॉन इस्नर ने बेल्जियम के क्वालीफायर रूबेन बेमेलमैंस को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।निकी किर्गियोस ने नीदरलैंड को रोबिन हासे को 6-3, 6-4, 7-5 से और ऑस्ट्रेलिया के एशले बार्टी ने यूज्नी बुकार्ड को 6-4, 7-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इससे पहले विश्व के दूसरे नम्बर के खिलाड़ी रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स ने भी तीसरे दौर में जगह बना ली है।