स्पोर्ट्स डेस्क:बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच हमेशा एक गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का का जन्म 4 जुलाई 1959 को दिल्ली में हुआ और वह आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही है। नीना ने अपनी करियर की शुरूआत एक शो से की थीं। कई लोग नीना गुप्ता को नहीं जानते होंगे लेकिन नीना अपनी लव लाइफ के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। नीना को किसी समय एक महान क्रिकेटर से प्यार हो गया और अपने प्यार को पाने के लिए वह शादी से पहले ही एक बच्चे की मां बन गई थी। नीना उस क्रिकेटर के प्यार में इतनी पागल थी की वह उस क्रिकेटर के साथ संबंध बना लिए और बीना शादी के ही एक बेटी को जन्म दिया। वेस्ट इंडीज के क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और दुनिया के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के बारे में सब लोग जानते हैं।
लेकिन रिचर्ड्स और नीना को पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया और उस समय रिचर्ड्स शादीशुदा थे लेकिन फिर भी नीना के साथ उनका अफेयर शुरू हो गया। इन दोनों के अफेयर के बारे में सब को पता था और एक दिन खबर आई कि नीना पेट से है। उस समय तो नीना रिचर्ड्स ने शादी भी नहीं की थी। इस खबर के बाद नीना के परिवार ने नीना का साथ छोड़ दिया लेकिन उस मुश्किल घड़ी में नीना के पिता ने उनका साथ दिया और नीना को अपने साथ रखने लगे। 1989 में नीना ने एक बेटी को जन्म दिया था।
नीना अपनी बेटी का नाम मसाबा रखा और आज के समय में मसाबा दुनिया एक मशहूर फैशन डिजाइनर है।नीना ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी कर ली है। लेकिन नीना की बेटी मसाबा अपने पिता से लंदन में मिलती रहती है। नीना ने कई सारे टीवी शो में काम करने के साथ फिल्मों में भी काम किया है। एक समय में तो नीना को श्रेष्ठ एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था।
Herald