Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, ट्वीट कर बताई ये बात

इंटरनेट डेस्क। अगर आप बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे फैंस है तो आपके लिए बहुत दुःख भरी खबर सामने आयी है बताया जा रहा है की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को कैंसर से ग्रसित हैं और वह न्यूयार्क में इसका इलाज करा रही हैं। इससे पहले अभिनेता इरफ़ान खान भी इस बीमारी से ग्रसित हैं और वह भी अपना इलाज ले रहें है। बॉलीवुड में सोनाली बेंद्रे 1994 से करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने सरफरोश, दिलजले, बॉम्बे, भाई, हम साथ-साथ हैं और कल हो न हो जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है साथ ही हाल ही में वह सलमान खान के साथ काले हिरण शिकार मामले में सुर्खियों में सामने आयी थी। इससे से पहले सोनाली कुछ रिएलिटी शोज़ में बतौर जज के रूप में भी नज़र आई थी। लेकिन अब वह इन दिनों एक खतरनाक बीमारी का सामना का रही है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की सोनाली बेंद्रे ने खुद को कैंसर होने की बात के बारे में ट्वीट के माध्यम से बताया है। उन्होंने बताया कि उन्हें काफी बढा हुआ कैंसर है और इसके इलाज के लिए वह इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट के जरिए साफ किया कि वह कैसे इस बीमारी से जूझ रही हैं और साथ ही उन्होंने कहा है की इस खतरनाक बीमारी के दौरान उनके दोस्त और परिजन उनका पूरी तरह साथ दे रहे हैं। साथ ही सोनाली बेंद्रे ने ट्वीट के जरिए अपने परिवार और दोस्तों का इस दौरान उनका साथ देने के लिए धन्यवाद अदा किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह इस बीमारी के खिलाफ का सामना करेंगी और इसे पार पाने को लेकर आशावादी हैं।

बॉलीवुड में सोनाली बेंद्रे अपने करियर की शुरुआत 1994 में गोविंदा के अपोजिट फिल्म आग से की थी। साथ ही सोनाली बेंद्रे ने साल 2002 में गोल्डी बहल से शादी की थी। बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को कैंसर से ग्रसित हैं और वह न्यूयार्क में इसका इलाज करा रही हैं।



Herald