इंटनरेट डेस्क। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आम चुनावों में 116 सीटों पर कब्जा किया है। इसके साथ ही वह पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनने के सबसे बड़े दावेदार बन गए हैं।
39 साल बाद भारतीय टीम ने इनकी कप्तानी में जीती थी इंग्लैंड से पहली टेस्ट शृंखला
अगर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान देश के अगले प्रधानमंत्री बनते है तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत की खेल से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हो सकती है।
इसमें मुख्य तौर पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, ऑलराउंडर कपिल देव और मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। एक पूर्व रॉ चीफ ने इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में इन पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की है।
न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने एक बार फिर खेली तूफानी पारी, केवल इतनी गेेंदों पर ही बना दिया शतक
उनके अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गावसकर, तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और कपिल जैसे कुछ दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों को न्योता मिल सकता है।
पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से अंतिम नतीजों के अनुसार, पीटीआई ने आम चुनावों में 116 सीटें हासिल की। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 64 सीटे मिली है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने इमरान को दी बधाई, कहा- लंबे समय से लड़ रहे थे लड़ाई
पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) केवल 43 सीटों पर ही कब्जा कर सकी है।मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमल केवल 13 सीटों पर ही जीत हासिल करने में सफल रही।
हालांकि किसी भी पार्टी को आम चुनावों में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, लेकिन इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमल और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों के सहयोग से सरकार बना सकती है। इस चुनावों में 13 निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत हासिल करने में सफलता मिली है।