समारा: रूस में जारी फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में हिस्सा ले रही इंग्लैंड के डिफेंडर जॉन स्टोन्स ने कहा है कि कोलंबिया के खिलाफ मिली जीत से उनके टीम साथियों को क्वार्टर फाइनल से पहले काफी आत्मविश्वास मिला है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में शनिवार को स्वीडन के खिलाफ मुकाबले में उतरना है।
स्टोन्स ने कहा, “यह कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमें पता है कि हमने ट्रेनिंग के दौरान भी काफी मेहनत की और खुद को इन परिस्थितियों के लिए तैयार किया।”

कोलंबिया ने मैच के दौरान रेफरी के फैसले को लेकर शिकायत की है और कुछ प्रशसंकों ने तो मैच को दोबारा कराने के लिए आनलाइन याचिका शुरू की है। लेकिन स्टोन्स का कहना है कि वह इसके खिलाफ है।
डिफेंडर ने कहा, “अपना दिमाग ठंडा रखने के लिए इंग्लैंड ने एक अच्छे चरित्र को प्रदर्शित किया। हम अपनी योजना में बंधे रहे और फुटबाल खेलना जारी रखा। इस तरह के गुण टीम के लिए अच्छे संकेत हैं।”
The post फीफा विश्व कप: स्वीडन के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी इंग्लैंड appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.