Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दे रहा है ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क:ए​क अगस्‍त से भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्‍ट सीरीज से पहले कई टीमों के पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम को सलाह दे रहे हैं। इन खिलाड़ियों की सलाह को देखकर लगता है की इस सीरीज में सभी क्रिकेट खेलने वाली टीमों को बहुत ज्यादा उत्साह है। इस सीरीज के अभ्यास मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीरीज से पहले दक्षिण अ​फ्रीका और आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने भारतीय टीम को सलाह दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की जीत का दावा किया हैं।

लेकिन भारतीय टीम को इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके सीरीज जीतने की बात भी कही है। स्टेन ने कहा की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को अपने होम ग्राउड पर खेलने की वजह से उसकी जीत की बात कही है। लेकिन इस समय भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज मेजबान को हराने का दम रखते हैं। आज आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा की भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिए कोहली सेना को अपना शानदार प्रदर्शन करना होगा। मैकग्रा ने कहा,इंग्लैंड के एंडरसन को रोक कर भारतीय टीम अपनी जीत को पक्का कर सकती है। इस सीरीेज में भारतीय गेंदबाजों को एंडरसन को जल्दी आउट करके मैच में अपनी पकड़ मजबूत बनानी होगी।

इस समय भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जगह दूसरे खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेकर गेंदबाजी क्रम को मजबूत करना होगा। भारत को श्रृंखला जीतवाने में स्पिन गेंदबाजों को इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर हावी होना होगा।इंग्लैंड टीम के चयनकर्ताओं ने लेग स्पिनर आदिल राशिद को इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।



Herald