श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा को आज हम भले ही टीम में खेलते हुए नहीं देख पा रहे है लेकिन इनका खौफ बल्लेबाजों में आज भी बना हुआ रहता है। आज का दिन इनके लिए बेहद ख़ास है, क्योंकि आज ही के दिन साल 2004 में इन्होंने वनडे कैरियर का आगाज किया था और आगे जाकर सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक बने और आज भी इन्हें हर कोई याद करता है।

गौरतलब हो आज लसित मलिंगा 34 वर्ष के है और 10 महीनों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर है। इनका खराब प्रदर्शन इनकी जगह बनने में रोड़ा बन रहा है। जी हाँ, मलिंगा ने शुरुआत बहुत शानदार की थी और अब तक वनडे क्रिकेट में 301 विकेट अपने नाम कर चुके है, लेकिन अब इन्हें जगह नहीं मिल रही है।
ऐसा रहा था वनडे क्रिकेट में पदार्पण वाला मैच
लसित मलिंगा ने साल 2004 में आज ही के दिन अर्थात 17 जुलाई को अपना पहला वनडे मैच संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला था। उस समय इनकी उम्र महज 20 ही साल थी।
कुल मिलाकर श्रीलंकाई टीम को एक खतरनाक युवा तेज गेंदबाज मिला था जो कुछ अलग कर सकता था। हुआ भी यही क्योंकि इन्होंने बहुत शानदार शुरुआत करते हुए बल्लेबाजों में मन में खौफ भर दिया था। हालाँकि शुरूआती कुछ मैचों में इन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले लेकिन बाद में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

विशेष गेंदबाजी एक्शन के रूप में है लोकप्रिय
लसित मलिंगा आज अपनी ख़ास गेंदबाजी एक्शन के लिए जाने जाते है। कई बल्लेबाजों का मन तो इनके एक्शन के कारण ही भटक जाता है। हालाँकि कई बल्लेबाज इन्हें आसानी से खेल लेते है।
अब तक ऐसा रहा है वनडे कैरियर
17 जुलाई 2004 को पहला वनडे मैच खेलने वाले लसित मलिंगा का कैरियर बहुत शानदार रहा है और आज वनडे क्रिकेट में 300 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल है। इन्होंने कुल 301 विकेट अपने नाम किये। जबकि पहले मैच में 39 रन देकर महज 1 विकेट लिया था। इसके बाद तो अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में लगातार चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने और अब जगह बनाने में नाकाम हो रहे है।
The post श्रीलंका के इस दिग्गज ने किया था आज ही के दिन वनडे में डेब्यू, अब नहीं मिल रहा है टीम में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.