इंटरनेट डेस्क। अगर आपको बॉलीवुड में हमेशा नये नये कलाकार देखना पसंद है तो यह साल आपके लिए भी खास रहने वाला है क्योंकि इस साल बॉलीवुड में कई नये कलाकार एंट्री करने जा रहें है उनमें ज्यादातर स्टारकिड्स हैं। हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है स्टारकिड्स में सारा अली खान, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर का नाम सबसे उपर लिया जा रहा है। साथ ही जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। साथ ही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही है। साथ कहा जा रहा है की इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आयेगे।
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत ने सारा अली खान को लेकर एक बयान दिया है कि सारा अली खान में सीखने की काफी लगन मौजूद है। सुशांत ने कहा कि वह बॉलीवुड में कई वर्षों से है और उन्हें लगता है किसी भी चीज को सीखने की जो लगन होती है, वो सारा में है। उन्होंने कहा की में सीखने की एक चाहत है, जिसके चलते उनके साथ फिल्म की शूटिंग करने में बड़ा मजा आया। आप देखेंगे कि सारा अली खान ने फिल्म में कितना अच्छा काम किया है। फिल्म का निर्देशन जाने माने निर्देशक अभिषेक कपूर के द्दारा किया जा रहा हैं।
बताया जा रहा है की सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत आने वाली फिल्म केदारनाथ इस साल 30 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा खबर आ रही है की सारा अली खान रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंबा में बतौर लीड रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में सारा अली खान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आएगी। अभी एक फिल्म की शूटिंग पूरी भी नही हुई की सारा अली खान की झोली में दूसरी फिल्म आ गयी हैं।
Herald