Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के इस फैसले के कायल हुए केविन पीटरसन, इंग्लैंड की शर्मनाक हार पर कही ये बात

भारतीय टीम ने आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी बहुत धमाकेदार शुरुआत की है और पहले ही मैच में मेजबान टीम को 8 विकेटों से हरा दिया है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जिसके बाद इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाजों ने बहुत घातक शुरुआत दी थी और शुरुआत के 10 ओवर में ऐसा लग रहा था कि टीम का स्कोर 200 से भी ज्यादा तक बन सकता है।

कुलदीप यादव ने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को आशा से बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और महज 159 पर ही रोक दिया। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद केविन पीटरसन ने भी ट्वीट करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है।

पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज केविन पीटरसन ने ट्वीट करते हुए ज्यादा तो कुछ नहीं लिखा लेकिन उन्होंने दिल के इमोटीकन के साथ यह बताया है कि उन्हें भारतीय टीम की यह बैटिंग लाइन अप बहुत अच्छी लगी है। इससे पहले पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी ट्वीट करते हुए टीम इंडिया की प्रशंसा की है।

यहाँ देखिये केविन पीटरसन का ट्वीट

कैसा रहा था यह मैच

इस मैच भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाये। जिसमें सबसे ज्यादा जोस बटलर ने 69 रन बनाये। जबकि भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 160 रन के लक्ष्य को 18.2 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में लोकेश राहुल ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 रनों की पारी खेली और आसानी से जीत दिला दी।

The post विराट कोहली के इस फैसले के कायल हुए केविन पीटरसन, इंग्लैंड की शर्मनाक हार पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.