Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली में शुरू हुआ जूनियर बैडमिंटन का महाकुंभ

नई दिल्ली
बैडमिंटन से जुड़ी नई प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए सबसे बड़ी बैडमिंटन प्रतियोगिता पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का 10वां और अंतिम चरण त्यागराज स्टेडियम में शुरू हो गया जिसमें 1119 युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस साल चैंपियनशिप का सफर चंडीगढ़, बेंगलुरू, कोच्चि, लखनऊ, पुणे, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और गुवाहाटी से होता हुआ दिल्ली आ पहुंचा है जिसका ग्रैंड फिनाले 9 और 10 अगस्त को दिल्ली में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पिछले तीन सत्रों के दौरान आठ शहरों ने 8000 से अधिक बच्चों की मेजबानी की थी।

चार आयु वर्गों के तहत आयोजित होने वाले मुकाबलों में लडकों और लड़कियों दोनों वर्गों में अंडर-ं9, 11, 13 और 15 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि यह खेल से वंचित रहे बच्चों के प्रशिक्षण का समर्थन करता है और 140 बच्चों को बैडमिंटन में प्रशिक्षण के लिए छात्रवृत्ति से लाभान्वित करता है। यह टूर्नामेंट भारतीय बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिल्ली केपिटल बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमन चोपड़ा ने किया। इस समारोह में दिल्ली केपिटल बैडमिंटन एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रेखा शुक्ला और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अपिन्दर सभरवाल भी शामिल हुए।  

पीएनबी मेटलाइफ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर निपुण कौशल ने कहा, ''पिछले कुछ वर्षों में यह टूर्नामेंट भारतीय बैडमिंटन में काफी महत्वपूर्ण बन गया है और विभिन्न शहरों में टूर्नामेंट को मिली प्रतिक्रियाओं को देखना उत्साहजनक है। आज हमने जो जुनून और प्रतिबद्धता देखी है वह प्रमाण है कि कल ये बच्चे बैडमिंटन के खेल में नई सीमा पार करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करेंगे।'' टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले दिल्ली में होगा और प्रत्येक शहर टूर्नामेंट से प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष दो बच्चे राष्ट्रीय खिताब के लिए 9-10 अगस्त को राष्ट्रीय खिताब के लिए उतरेंगे।