Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट को लेकर तापसी पन्नू के तीखे बोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द फिल्म ‘सूरमा’ में ऑन स्क्रीन ह़ॉकी खेलती नजर आएंगी. ये फिल्म ह़ॉकी के लीजेंड प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर बन रही है. फिल्म के जरिये संदीप सिंह की चौंका देने वाली लेकिन प्रेरणादायक यात्रा से रूबरू करवाया गया है.

इस फिल्म में संदीप सिंह की भूमिका दलजीत दोसांझ ने निभाई है. फिल्म ‘सूरमा’ इसी शुक्रवार 13 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.  इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में तापसी इंटरव्यू दे रही हैं.

 

इंटरव्यू की इसी कड़ी में तापसी पन्नी ने ‘सूरमा’ के बारे में मीडिया से बात किया. उन्होंने कहा,

“मैंं खुद खेल के प्रति उत्साही हूं. जब मुझे संदीप के एक्सीडेंट और फिर कमबैक के बाद टीम के कप्तान की बात पता चली. मुझे वाकई में इस बारे में नहीं पता था. मुझे जानकर बड़ा दुख और बुरा लगा. लेकिन इसके बाद मैंने सोचा कि मैं अपनी गलती सुधारने के लिए ये फिल्म करुंगी. और पूरी दुनिया को बताउंगी कि खेल भावना क्या होती है.”

उन्होंने आगे कहा,

“खेल की दुनिया में हॉकी को काफी पसंद किया जाता है. यहां तक कि पिछले काफी समय से भारत के शहरी और ग्रामीण इलाको में ये काफी लोकप्रिय हुआ है. लेकिन ऐसा अभी किसी खेल के साथ नहीं हुआ है जैसा क्रिकेट के साथ होता है. हमारे देश में क्रिकेट को जमकर  सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन अन्य खेलों के साथ भेदभाव किया जाता है. इस सोच को हमें बदलना होगा.”

बता दें कि 13 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म ‘सूरमा’ में दलजीत दोसांझ, संदीप सिंह की भूमिका में हैं. इस फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया है.

इस फिल्म में तापसी पन्नू, हरप्रीत की भूमिका में हैं. इसके अलावा तापसी फिल्म मुल्क में नजर आएंगी. इस फिल्म में ऋषि कपूर भी लीड रोल में हैं.

The post क्रिकेट को लेकर तापसी पन्नू के तीखे बोल appeared first on SportzWiki Hindi.