Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बना सकते हैं अक्षय कुमार

मुंबई। टॉयलेट एक प्रेम कथा की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार अब इस फिल्म का दूसरा भाग बना सकते हैं। बॉलीवुड के स्टार कलाकार अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को लेकर टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म बनाई थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था।

अब इस रिएलिटी शो के जरिए छोटे पर्दें पर नजर आएंगी हुमा कुरैशी

अक्षय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक टॉयलेट के सामने खड़े होकर कह रहे हैं कि ;टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म तो बना ली, लेकिन अब वह उसकी कहानियां लेकर आने वाले हैं। इस वीडियो पोस्ट से ही ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि अक्षय कुमार जल्द ही टॉयलेट एक प्र्रेम कथा का दूसरा पार्ट बनाने वाले हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ;संजू का धमाका: वीकेंड पर इतनी कमाई करने वाली पहली हिन्दी फिल्म बनी

इस वीडियो पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेता ने एक पहेली की तरह कहा कि टॉयलेट तो बना लिया पर कथा अभी बाकी है, मैं आ रहा हूं लेकर टॉयलेट पार्ट 2।

गौरतलब है कि खिलाड़ी सीरीज की कई सुपरहिट फिल्में देने वाले अक्षय कुमार ने खुले में शौच के खिलाफ एक मुहिम के रूप में फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को पेश किया था। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल अदा किया था।

फिल्म में बताया गया कि अक्षय के घर में शौचालय नहीं होता और पिता उसे बनाने भी नहीं देते। जब बहू को घर में टॉयलेट नहीं होने की बात पता चलती है तो वह उसे बनवाने के लिए अपने पति अक्षय कुमार को कहती है।

लंदन से घर वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते इरफान

जब अक्षय द्वारा भी बात नहीं बन पाती है तो वह मायके चली जाती है। इसके बाद अक्षय कुमार समाज से संघर्ष कर आखिर टॉयलेट बनवाने में सफल हो जाते हैं। अक्षय कुमार की सामाजिक मुद्दों पर आधारित पैडमैन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।