Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पंड्या के इंग्लैंड में प्रदर्शन को देख खुश हुए गांगुली ने बताया भविष्य का सुपरस्टार

भारतीय टीम बिस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पंड्या ने जिस  तरह इतनी कम उम्र में  अपने नाम का डंका पूरे विश्व में बजाया है .जिससे आज क्रिकेट की बात जुबान पर आते ही हार्दिक पांडेया का नाम सामने जरुर आता है. आज क्रिकेट फैन्स ही नहीं बल्कि बड़े बड़े क्रिकेटर हार्दिक की तारीफ करे है .यह हरफनमौला खिलाड़ी आलराउंडर के रूप में टीम में शामिल हुआ था .आज यह टीम का अहम हिस्सा बन गया है .

तारीफ करते हुए बोले  गांगुली

वही गांगुली ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्डिक पांड्य की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छा आलराउंडर बनने  का मौका मिला है. इस बीच, पांड्य ने तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत को रोंकते हुए चार विकेट चटका कर भारत को टीम में वापस लाये .और अपनी टीम के लिए 14 गेंदों से 33 रनों की धमाके दार नाबाद पारी खेल कर मैच जिताया यह काबिले तारीफ है .

ऑलराउंडर से बहुत प्रभावित है

सौरव गांगुली ने ऑलराउंडर स्वीकार करते हुए कहा कि “मै कह सकता हूँ  कि पांड्य को एक अच्छा ऑलराउंडर बनने का जोश है, उसे इस बात को ध्यान में रखना पड़ेगा . अगर उसने सही रास्ते पर चलते हुए ठंडे दिमाग से यह काम किया, तो निश्चित ही वो भारत का एक महान खिलाड़ी बनकर उभरेगा.”

 अच्छी समझदारी

वास्तव में हार्दिक ने अच्छी समझदारी से खेला जिस तरह से गेंदबाजी की इससे भारत ने खेल में अच्छी वापसी की. हार्दिक पांड्य के चार विकेट इंग्लैंड को रोंकने में सफल रहे अन्यथा वे 225-230 रन का स्कोर भारत के सामने रख देते जिसका पीछा करना मुश्किल था .

पांड्या ने अपने पहले ओवर में 22 रन दे दिए और फिर अगले तीन ओवरों में केवल चार रन देकर चार विकेट लिए. इससे भारत ने मैच में वापसी की. गांगुली ने भारत टीवी के ‘क्रिकेट की बात’ शो के दौरान ये सब कहा.

टी-20 अलग तरह का खेल

 

पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद कहा, कि

“मैं टी-20 फ़ॉर्मेट के खेल को अलग नजरिये से देखता हूँ. देखा जाये तो आलराउंडर को दोनों तरफ ध्यान देना पड़ता  है. उसको अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी भी करनी पड़ती है. मुझे याद है कि 22 रन देने के बाद भी मैं सामान्य स्थित में था . अगर आप सही लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हो तो इस तरह की पिच पर विकेट हासिल करते हो, आखिर में आप रनों को रोकने में कामयाब हो सकते है.”

उन्होंने कहा,

“मेरा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर था कि मैं सिर्फ यार्कर लेंथ की गेंद डालने की जगह अलग-अलग गेंद करूं, क्योंकि अच्छी लेंथ के साथ गेंदबाजी करना जरुरी था सामने की बाउंड्री काफी छोटी थी.”

सहयोगी स्टाफ की बाँधी पंड्या ने तारीफ के पूल

पंड्या ने सहयोगी स्टाफ की जमकर तारीफ की जिनके बारे में उनका मानना है कि उन्होंने मौजूदा टीम के अच्छे प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास बेहतरीन स्टाफ और नेतृत्वकर्ता है, जो हमें मैदान पर उतरकर खुद को साबित करने का भरोसा देते हैं .जब आप ऐसा करते हैं तो आपका प्रदर्शन अच्छा होता है।’

The post हार्दिक पंड्या के इंग्लैंड में प्रदर्शन को देख खुश हुए गांगुली ने बताया भविष्य का सुपरस्टार appeared first on SportzWiki Hindi.